×

गौरव चंदेल मर्डर केस में नया मोड़, 40 Km दूर मिली कार

देश की राजधानी दिल्ली से सटे गाजियाबाद के बहुचर्चित गौरव चंदेल मर्डर केस में नया मोड आ गया है। पुलिस ने 9 दिन बाद चंदेल की कार बरामद कर ली है।

Roshni Khan
Published on: 15 Jan 2020 9:43 AM GMT
गौरव चंदेल मर्डर केस में नया मोड़, 40 Km दूर मिली कार
X

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली से सटे गाजियाबाद के बहुचर्चित गौरव चंदेल मर्डर केस में नया मोड आ गया है। पुलिस ने 9 दिन बाद चंदेल की कार बरामद कर ली है। ये कार घटनास्थल से 40 किलोमीटर दूर खड़ी थी। पुलिस ने इस कार को गाजियाबाद के मसूरी से बरामद की है।

ये भी पढ़ें:यहां सुराही से निकला इतना ज्यादा खजाना, गिनने के लिए लगी भीड़, बुलाई गई पुलिस

इसपर पुलिस को उम्मीद है कि कार से कुछ सुराग मिल सकते हैं। अपराधियों ने 6 जनवरी को ग्रेटर नोएडा वेस्ट में गौरव चंदेल की हत्या कर दी थी। इस हत्याकांड में पुलिस के हाथ अब तक कोई सुराग नहीं मिला है।

ये भी पढ़ें:भईया बनारस नहीं देखा तो कुछ नहीं देखा, मकर सक्रांति पर कुछ यूं सजी काशी नगरी

6 जनवरी की देर रात थाना फेस-3 क्षेत्र में पर्थला चौक से आगे सर्विस रोड पर गौरव चंदेल का शव मिला था। इस घटना में पुलिस की भारी लापरवाही सामने आई थी क्योंकि चंदेल के घरवाले थाने में FIR दर्ज कराने गए थे लेकिन पुलिस ने उन्हें बैरंग वापस भेज दिया था। जिसके बाद में घरवालों ने खुद ही उनका शव बरामद किया था। उसके बाद में मामले का संज्ञान उच्च अधिकारियों को लेना पड़ा और जिसमें बहुत से पुलिस अधिकारियों को बर्खास्त भी किया गया।

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story