×

दिल्ली में नाइजीरियन की मौत, इलाके में बवाल, पुलिस पर पीट-पीटकर हत्या का आरोप

तीन संदिग्ध नाइजीरियन नागरिकों को पुलिस ने रोककर आईडी कार्ड माँगा तो तीनों पुलिस से बचकर भागने लगे। इस दौरान एक नाइजीरियन की मौत हो गयी।

Shivani
Published on: 28 March 2021 11:02 AM GMT
दिल्ली में नाइजीरियन की मौत, इलाके में बवाल, पुलिस पर पीट-पीटकर हत्या का आरोप
X

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार को एक नाइजीरियन की मौत का मामला सामने आया है। आज सुबह तीन संदिग्ध नाइजीरियन दिल्ली में तिलक नगर इलाके में पैदल जा रहे थे। पुलिस ने उन्हें रोक कर आईडी कार्ड माँगा तो तीनों पुलिस से बचकर भागने लगे। उनके इस तरह भागने पर पुलिस भी उनके पिछले दौड़ी, इसपर एक नाइजीरियन अचानक सड़क पर गिर गया, जिसके बाद उनकी मौत हो गयी।

तिलक नगर इलाके में मिले तीन संदिग्ध नाइजीरियन

मामला दिल्ली के तिलक नगर इलाके का है। तीन विदेशी नाइजेरियन उस समय सकते में आ गए जब बीच रास्ते पुलिस ने उन्हें रोक आईडी कार्ड मांग लिया। तीनो नाइजीरियन पुलिस को संदिग्ध प्रतीत हुए तो उन्हें रोक कर पुलिस पूछताछ करने लगी। हालंकि वे मौके से भाग निकले। जब पुलिस से बचने के लिए वे दौड़ रहे थे, तभी एक नाइजीरियन अचानक गिर गया और बेहोश हो गया।

ये भी पढ़ेँ- आतंकी हमले में बागपत का लाल शहीद, परजिनों का रो-रो कर बुरा हाल

पुलिस ने आईडी कार्ड मांगा, तो भागे विदेशी

पुलिस ने तत्काल दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल ले गयी, हालाँकि डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। अचानक उनकी मौत होने के बाद पुलिस ने मृतक नाइजेरियन को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शुरूआती जांच में उसके शरीर पर किसी तरह की कोई चोट के निशान भी नहीं मिले। पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि उसकी मौत की असली वजह गया है।

delhi police

एक नाइजीरियन की गिरकर मौत, पुलिस फोर्स मौके पर

वहीं मृतक के साथी दोनों नाइजीरियन नागरिकों ने पुलिस पर आरोप लगाया कि उनके लाठी मारने की वजह से साथी के सिर पर गंभीर चोट आई और उनके उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने तिलक नगर इलाके में भारी संख्या में जवानों की तैनाती की है।

ये भी पढ़ेँ- TMC नेता की गिरफ्तारी, बंगाल चुनाव के बीच NIA एक्शन में, इस केस में कार्रवाई

बता दें कि इसके पहले 17 मार्च को भी दिल्ली से हेरोइन सप्लाई करने वाले नाइजीरियन नागरिक को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। पुलिस की विशेष जांच टीम ने नाइजीरियन हेरोइन सप्लायर के पास से 46.44 ग्राम हेरोइन बरामद की थी। उस दौरान कुल्लू पुलिस की जाँच में पता चला था कि हेरोईन का कारोबार का मुख्य आरोपी दिल्ली में है, जो वहां से इस पूरे नशे के धंधे को चला रहा था।

Shivani

Shivani

Next Story