×

बाढ़ और सुखाड़ से निपटने के बेहतर समन्वय जरूरी: नीतीश कुमार

मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित संवाद में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में संभावित बाढ़ एवं सुखाड़ की पूर्व तैयारियों की समीक्षात्मक बैठक हुई।

Aditya Mishra
Published on: 6 July 2019 4:48 PM GMT
बाढ़ और सुखाड़ से निपटने के बेहतर समन्वय जरूरी: नीतीश कुमार
X
नीतीश कुमार ने साफ-साफ कहा- 2019 लोकसभा चुवाव में PM का दावेदार मैं नहीं

पटना: मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित संवाद में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में संभावित बाढ़ एवं सुखाड़ की पूर्व तैयारियों की समीक्षात्मक बैठक हुई। आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत ने अपने विभाग द्वारा इस संबंध में की जा रही तैयारियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

ये भी पढ़ें...CM नीतीश राजेंद्र नगर स्टेडियम सौंप सकते है BCCI को लेकिन…मामला बच्चों का हैं

5 जुलाई तक सामान्य से ज्यादा बारिश

प्रधान सचिव ने बताया कि इसरो के साथ जल्द ही बिहार सरकार के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर हो जायेगा, जिससे राज्य के बहुआयामी आपदा जोखिम आकलन में सहायता मिलेगी।

मौसम विज्ञान केंद्र के प्रतिनिधि ने 5 जुलाई से 18 जुलाई के बीच में सामान्य से ज्यादा वर्षापात की संभावना जताई है। कृषि विभाग के प्रधान सचिव सुधीर कुमार ने कृषि इनपुट सब्सिडी के लिए अब तक निर्गत राशि एवं लाभार्थियों की संख्या की जानकारी दी।

ये भी पढ़ें...क्या मुजफ्फरपुर में CM नीतीश कुमार के दौरे के पहले ही जलाई गई डेड बॉडी?

भू-जल स्तर की की दी गई जानकारी

वर्षापात कम या अधिक होने की स्थिति में वैकल्पिक फसल के लिए बीज की उपलब्धता के संबंध में भी जानकारी दी गई। सहकारिता विभाग के अपर मुख्य सचिव अतुल प्रसाद ने फसल सहायता योजना के संबंध में जानकारी दी।

वहीं लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के सचिव जितेंद्र श्रीवास्तव ने वर्तमान में भू-जल स्तर की स्थिति की जानकारी दी। गुणवतापूर्ण पानी की उपलब्धता कराने के संबंध में, चापाकलों को हटाना, सार्वजनिक कुओं के जीर्णोद्धार के लिये बनायी जा रही कार्ययोजना के संबंध में भी जानकारी दी।

पेयजल में होने वाली परेशानी को दूर करने के लिए नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव चैतन्य प्रसाद

ने मुख्यमंत्री को नगर निकायों में जलापूर्ति संबंधी अद्यतन स्थिति की जानकारी दी।

नहरों में जल उपलब्धता पर जोर

जल संसाधन विभाग के अपर मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह ने नहरों में जल उपलब्धता की स्थिति एवं तटबंधों की सुरक्षा स्थिति, बाढ़ पूर्व निरोधक कार्य, बाढ़ सुरक्षात्मक उपाय इत्यादि की जानकारी दी।

बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि मौसम विज्ञान के प्रतिनिधि के मुताबिक इस बार भी कम वर्षापात की आशंका है, अतः संभावित सूखे की स्थिति के लिये आपलोगों ने अपने विभागों के बारे में तैयारियों की जानकारी दी है, साथ ही वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलाधिकारियों ने बाढ़ की स्थिति एवं सुखाड़ की स्थिति में

अपने-अपने जिलों में इसके लिये की जा रही तैयारियों के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि आज की बैठक में विभिन्न बिन्दुओं पर फीडबैक भी मिला है।

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story