CoWin App से सावधान: स्वास्थ्य मंत्रालय की चेतावनी, वैक्सीन पर बड़ा खुलासा

क्सीन के रजिस्ट्रेशन के लिए गूगल प्ले स्टोर से को-विन(Co-win) ऐप डाउनलोड करना होगा। रजिस्ट्रेशन के बाद वैक्सीन कहां लगना है, कैंप की जानकारी दी जाएगी,

suman
Published on: 6 Jan 2021 3:18 PM GMT
CoWin App से सावधान: स्वास्थ्य मंत्रालय की चेतावनी, वैक्सीन पर बड़ा खुलासा
X
क्सीन के लिए अभी नहीं लॉन्च हुआ कोई ऐप, स्वास्थ्य मंत्रालय ने चेताया- CoWin के झांसे में न आएं

नई दिल्ली : देश दुनिया में कोरोना महामारी पूरी तरह फैल गई है। दुनियाभर में कई लोग इसके आगोश में आ गए और दुनिया को अलविदा कह दिया है। अब कोरोना के खिलाफ जारी लड़ाई के बीच देश में जल्द ही वैक्सीनेशन का काम शुरू होने वाला है।

ऐप को लेकर बड़ी चेतावनी

पहले स्वास्थ्य मंत्रालय ने (Co-win ) नाम के कुछ ऐप को लेकर बड़ी चेतावनी दे दी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, वैक्सीन के रजिस्ट्रेशन के लिए अभी कोई ऐप लॉन्च नहीं हुआ है, इसलिए इस (CoWin) नाम के ऐप के झांसे में न आएं। अपनी कोई व्यक्तिगत जानकारी ऐप पर शेयर ना करें। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से ऐसे ऐप की लॉन्चिंग के बार में पर्याप्त जानकारी के साथ बताया जाएगा।

यह पढ़ें....सीएम अमरिंदर जाएंगे कोर्ट: कृषि कानून के खिलाफ न्याय की मांग, हुआ बड़ा एलान

सरकार की ओर से घोषणा

बता दें कि खबरें आईं थी कि सरकार की ओर से घोषणा के बाद वैक्सीन के रजिस्ट्रेशन के लिए गूगल प्ले स्टोर से को-विन(Co-win) ऐप डाउनलोड करना होगा। रजिस्ट्रेशन के बाद वैक्सीन कहां लगना है, कैंप की जानकारी दी जाएगी, लेकिन अब स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से ये चेतावनी दी गई है। इधर, ऐप को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। ऐप को लेकर कई तरह के मीम भी देखने को मिले हैं।

CORONA VACCINE

वैक्सीन को मंजूरी

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि देश में टीकाकरण कार्यक्रम अगले हफ्ते से शुरू हो सकता है। स्वास्थ्य मंत्रालय के स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने मंगलवार को बताया था कि कोरोना वैक्सीन को मंजूरी मिलने के बाद टीकाकरण का कार्यक्रम 10 दिन बाद शुरू हो सकता है।

यह पढ़ें...योगी का मंथन: रोजगार से लेकर इन परियोजनाओं तक, सीएम ने लिए ये फैसले

वैक्सीन वितरण अगले हफ्ते से शुरू

कल गुरुवार को डॉ. हर्षवर्धन वैक्सीन वितरण को लेकर राज्य सरकार की तैयारियों की जानकारी लेंगे। कल 12.30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ये बैठक होगी। इस बैठक में वैक्सीनेशन की आधारभूत तैयारियों की समीक्षा होगी। कोविशील्ड और कोवैक्सीन को आपातकालीन उपयोग की अनुमति मिलने के बाद देश बेसब्री से टीकाकरण कार्यक्रम का इंतजार कर रहा है। टीकाकरण को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन काफी हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री गुरुवार को राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ बैठक करेंगे।

suman

suman

Next Story