×

जल उठा नोएडा: भीषण आग में ख़ाक हुआ सबकुछ, सैकड़ों कर्मचारी बेरोजगार

सेक्टर 63 डी 144 में खिलौने बनाने वाली न्यूक्राफ्ट इंपैक्ट कंपनी में बुधवार दोपहर आग लग गई। आग लगने से कंपनी में रखा लाखों का माल जलकर राख हो गया। आग लगने पर कंपनी में काम कर रहे 100 से अधिक कर्मचारियों ने बाहर निकलकर सडक़ पर पहुंच गए।

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 26 Aug 2020 4:27 PM GMT
जल उठा नोएडा: भीषण आग में ख़ाक हुआ सबकुछ, सैकड़ों कर्मचारी बेरोजगार
X
नोएडा में खिलौने बनाने वाली फैक्ट्री में लगी भीषण आग

नोएडा : सेक्टर 63 डी 144 में खिलौने बनाने वाली न्यूक्राफ्ट इंपैक्ट कंपनी में बुधवार दोपहर भीषण आग लग गई। आग लगने से कंपनी में रखा लाखों का माल जलकर राख हो गया। आग लगने पर कंपनी में काम कर रहे 100 से अधिक कर्मचारियों ने बाहर निकलकर सडक़ पर पहुंच गए। इससे उनकी जान बच गई।

कुछ कर्मचारियों ने कंपनी में फायर सिस्टम से आग बुझाने की कोशिश की। लेकिन आग का भयंकर रुप देखकर कर्मचारी फायर सिस्टम छोडक़र बाहर निकल गए। सूचना पर पहुंची दमकल की 20 से अधिक गाडिय़ों ने पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

आग पूरी तरह से नहीं बुझी

सीएफओ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि कंपनी में फायर सिस्टम लगे हैं और वो काम भी कर रहे हैं। कंपनी मैनेजर ने एनओसी होने की बात कही है। कंपनी के कुछ हिस्सों से अभी धुआं उठ रहा है। आग पूरी तरह से नहीं बुझी है। उन्होंने बताया कि आग बुझाने में 20 दमकल की गाडिय़ां लगाई गई हैं। अभी तक किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है। आग से कंपनी का कितना नुकसान नहीं हुआ है। अभी तक कंपनी प्रबंधन की तरफ आकलन नहीं किया गया है।

यह पढ़ें...जेपी नड्डा तैयार: बिहार चुनाव पर बनी रणनीति, 29 अगस्त को बड़ी बैठक

पड़ोस की कंपनियां भी कराई गई खाली

आग लगने के बाद सूचना पर पहुंची थाना फेस थ्री पुलिस और दमकलकर्मियों ने तुंरत आस-पास पड़ोस की कंपनियों को भी खाली करा दिया। सडक़ पर कंपनियों के सैकड़ों कर्मचारी जमा हो गए। पड़ोस की कंपनियों ने करीब 4 बजे सभी कर्मचाीिरयों की छुट्टी कर उन्हें घर भेज दिया।

आग से बेरोजगार हो गए 100 से अधिक कर्मचारी

आग की वजह से कंपनी में काम करने वाले 100 से अधिक कर्मचारी बेरोजगार हो गए हैं। कर्मचारियों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। कुछ कर्मचारियों ने बताया कि पहले लॉकडाउन के दौरान कंपनी करीब ढाई महीने तक बंद रही थी। उन लोगों ने किसी तरह अपना गुजारा किया था। लॉकडाउन खत्म होने के बाद कंपनी खुली तो उनके चेहरे पर खुशी थी। लेकिन आग ने एक बार फिर उन्हें बेरोजगार कर दिया है।

यह पढ़ें...बैंक ग्राहकों को तगड़ा झटका! बंद होने जा रही ये जरूरी सर्विस, जानिए क्या करना होगा

1 से 7 तारिख तक मिलती है सैलरी, अब पता नहीं सैलरी मिलेगी या नहीं

कर्मचारियों ने बताया कि कंपनी प्रबंधन की तरफ से 1 से 7 तारिख तक तीन पार्ट में सैलरी बांटी जाती है। अगस्त का महीना भी खत्म पर है। ऐसे में उन्हें लग रहा था कि जल्द ही उन्हें सैलरी मिल जाएगी। आग लगने के बाद पता नहीं अब उसे कंपनी प्रबंधन सैलरी देगा भी या नहीं।

रिपोर्टर: दीपांकर जैन

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story