×

कोरोना के खिलाफ एकजुटता दिखाएंगे ये देश, PM मोदी भी होंगे शामिल

पीएम मोदी सोमवार को गुट निरपेक्ष देशों के वर्चुअल सम्मलेन में शामिल होने वाले हैं। सम्मेलन कोरोना महामारी के खतरे को लेकर होने जा रहा है। इस सम्मेलन...

Ashiki
Published on: 4 May 2020 3:34 AM GMT
कोरोना के खिलाफ एकजुटता दिखाएंगे ये देश, PM मोदी भी होंगे शामिल
X

नई दिल्ली: पीएम मोदी सोमवार को गुट निरपेक्ष देशों के वर्चुअल सम्मलेन में शामिल होने वाले हैं। सम्मेलन कोरोना महामारी के खतरे को लेकर होने जा रहा है। इस सम्मेलन में गुट निरपेक्ष देशों के बीच कोरोना के खिलाफ लड़ाई में सहयोग बढ़ाने व इसका इलाज ढूंढने पर चर्चा की जाएगी।

ये भी पढ़ें: मकान मालकिन ने किया ऐसा गलत काम, अब चुकानी पड़ेगी ये कीमत

आज शाम 4:30 होगी कॉन्फ्रेंसिंग

बता दें कि इस सम्मेलन के लिए अजरबैजान के राष्ट्रपति इल्हाम अलियेव के प्रयासों के बाद किया जा रहा है। इल्हाम गुट निरपेक्ष आंदोलन के इस समय चेयरमैन हैं। देश के पीएम मोदी सोमवार को शाम 4:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इस कार्यक्रम में शामिल होने वाले हैं।

ये भी पढ़ें: संजय दत्त ने लॉकडाउन को लेकर कह दी बड़ी बात, जानिए क्या कहा

पाकिस्तान भी होगा शामिल

इस ऑनलाइन सम्मेलन में गुट निरपेक्ष आंदोलन के सदस्य देश एक दस्तावेज जारी करेंगे, जिसका शीर्षक होगा- 'कोविड-19 के खिलाफ एकजुटता'। गुट निरपेक्ष देशों के इस वर्चुअल सम्मेलन में पाकिस्तान भी शामिल होने वाला है। पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व करने के लिए वहां के राष्ट्रपति आरिफ अल्वी इस सम्मेलन में शामिल होंगे।

ये भी पढ़ें: यूपी के सभी स्कूलों के लिए बड़ा आदेश, नए सत्र से होगा ये काम

120 से ज्यादा विकासशील देश हैं शामिल

गुट निरपेक्ष देशों का इस आंदोलन से दुनिया भर की दशा-दिशा तय होती है। यह प्रभावकारी भूमिका रखता है। हालांकि कुछ समय पहले तक इसकी ताकत अभी से भी ज्यादा थी। संयुक्त राष्ट्र संघ के बाद यह दूसरा सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन है। इसके साथ 120 विकासशील देशों का जत्था है, जिसमें एशिया, अफ्रीका और लैटिन अमेरिका के देश शामिल हैं।

ये भी पढ़ें: बुद्ध जयंती स्पेशल: इस वृक्ष पर आया कई बार संकट, फिर भी सलामत, जानें रहस्य

कोरोना योद्धाओं की सलामी के बीच डॉक्टर की रिपोर्ट पॉजिटिव, मचा हड़कंप

भारत में रविवार को कोरोना वायरस से 83 लोगों की मौत

Ashiki

Ashiki

Next Story