×

मौसम विभाग का अलर्ट! भीषण ठंड से कांप रहा उत्तर भारत, लेह सिंधु नदी में जमी बर्फ

भीषण ठंड और शीतलहर से पूरा उत्तर भारत कांप रहा है। दिल्ली में 100 साल बाद सबसे ठंडा दिसंबर रिकॉर्ड किया गया है और यहां मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है।

suman
Published on: 30 Dec 2019 4:37 AM GMT
मौसम विभाग का अलर्ट! भीषण ठंड से कांप रहा उत्तर भारत, लेह सिंधु नदी में जमी बर्फ
X

दिल्ली: भीषण ठंड और शीतलहर से पूरा उत्तर भारत कांप रहा है। दिल्ली में 100 साल बाद सबसे ठंडा दिसंबर रिकॉर्ड किया गया है और यहां मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। पंजाब, हरियाणा, बिहार, मध्य प्रदेश, झारखंड और राजस्थान में शीतलहर जारी है। जम्मू कश्मीर के लेह में सिंधु नदी जम गयी है और उसका पूरा पानी बर्फ हो गया है।मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में 1 और 2 जनवरी को बर्फबारी होगी, इससे सर्दी और बढ़ेगी।

जयपुर में शनिवार व रविवार की रात पारा 3.4° तक गिर गया। यह पिछले 10 साल की सबसे सर्द रात रही। दिन का तापमान 20.3° रहने पर सर्दी से राहत मिली, लेकिन शाम होते ही ठिठुरन बढ़ गई। माउंट आबू में पारा -1.5° से -3.0° पर पहुंच गया, वहीं, सीकर के फतेहपुर में बीती रात पारा -4° से बढ़कर 0° पर आ गया।

यह पढ़ें...यहां बड़ा धमाका करने की साजिश में आतंकी, भारतीय सेना ने किया नाकाम

भोपाल में रविवार सुबह का न्यूनतम तापमान 7° दर्ज किया गया। यह शनिवार के 5.3° के मुकाबले ज्यादा है, लेकिन शीतलहर लगातार जारी है। प्रदेश के 10 शहरों में न्यूनतम पारा 5° से नीचे रहा। उज्जैन, रीवा, सागर, ग्वालियर और चंबल संभाग में सीवियर कोल्ड डे घोषित किया गया है।

शनिवार को बरेली उत्तर प्रदेश का सबसे ठंडा शहर रहा। बुलंदशहर, बागपत, बिजनौर, हापुड़ में तापमान 3° सेल्सियस दर्ज हुआ.वहीं, मथुरा में 2°, सीतापुर, बहराइच, अमेठी, अंबेडकरनगर में 4° सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रयागराज में न्यूनतम तापमान 2.9° पर पहुंच गया। उत्तर प्रदेश सरकार प्रदेश के विद्यालय बंद करने का आदेश दिया है।

यह पढ़ें...ठंड ढाएगा और सितम: 68 लोगों आए इसकी चपेट में, इन राज्यों में हाई अलर्ट जारी

मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि फिलहाल तीन दिनों तक भीषण ठंड से राहत नहीं मिलेगी क्योंकि हिमालय की तलहटी से चलने वाली बर्फीली हवाओं की दिशा अभी बदली नहीं है। जब तक ये हवाएं उत्तर भारत की और बहेंगी तब तक ऐसी ही सर्दी पड़ेगी। अनुमान व्यक्त किया जा रहा है कि हिमालय की तलहटी से चलने वाली बर्फीली हवाओं की दिशा तीन दिन बाद परिवर्तित होगी।

suman

suman

Next Story