×

अभी और सताएगी ठंड: अब तक 68 लोगों की मौत, इन राज्यों में हाई अलर्ट जारी

ठंड का कहर पूरे भारत में जारी है। सर्द और हड्डीयां गलाने वाली हवाएं भी बहुत तेजी से चल रही है। पूरे उत्तर भारत में बर्फबारी और शीतलहर का माहौल बना हुआ है।

Roshni Khan
Published on: 30 Dec 2019 3:49 AM GMT
अभी और सताएगी ठंड: अब तक 68 लोगों की मौत,  इन राज्यों में हाई अलर्ट जारी
X

नई दिल्ली: ठंड का कहर पूरे भारत में जारी है। सर्द और हड्डीयां गलाने वाली हवाएं भी बहुत तेजी से चल रही है। पूरे उत्तर भारत में बर्फबारी और शीतलहर का माहौल बना हुआ है। देश की राजधानी दिल्ली में भी कड़ाके की ठंड पढ़ रही है। बहुत से जगहों पर कोहरा छाया हुआ है। IMD का कहना है कि दिल्ली-एनसीआर में विजिबिलिटी शून्य हो गई है। वहीं, आज का न्यूनतम तापमान 2.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। कोहरे का असर फ्लाइट्स और रेलवे पर भी पड़ा।

ये भी पढ़ें:यहां बड़ा धमाका करने की साजिश में आतंकी, भारतीय सेना ने किया नाकाम

लो विजिबलिटी की वजह से उत्तर रेलवे की 30 ट्रेनें देरी से चल रही हैं। वहीं, दिल्ली एयरपोर्ट पर 3 फ्लाइट्स लेट से चल रही हैं, जबकि कोई भी फ्लाइट अभी तक कैंसिल नहीं की गई हैं। हाड़ कंपाती सर्द हवाएं खासतौर पर रेल यात्रियों के लिए मुश्किलें खड़ी कर रही हैं। स्टेशनों पर यात्रियों को इस वजह से दिक्कत झेलनी पड़ी।

इन राज्यों में रेड अलर्ट

मौसम विभाग ने ठंड की हालत देखते हुए 8 राज्यों में रेड अलर्ट जारी किया। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान और मध्यप्रदेश में भीषण सर्दी को लेकर चेतावनी जारी की गई।

रविवार को रहा कितना तापमान?

दिल्ली में रविवार को न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। लोधी रोड में 2.8 डिग्री सेल्सियस, पालम में 3.2 डिग्री और सफदरजंग में 3.4 डिग्री तापमान दर्ज हुआ। घने कोहरे की वजह से शहर में दृश्यता कम हुई और इसने हवाई यातायात और वाहनों के आवागमन पर प्रभाव देखा गया।

आज कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, दिल्ली में सोमवार से हवा की दिशा बदलने का अंदाजा है। ऐसे में दिल्लीवासियों को शीतलहर से थोड़ी राहत मिल सकती है। IMD ने कहा है कि पश्चिमी हिमालय क्षेत्र से चल रही पश्चिमी हवाओं की गति में कमी आने और पूर्वी हवाओं का रुख उत्तरी क्षेत्रों में होने के कारण इन इलाकों में दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अंदाजे में बताया गया है कि नए साल की पूर्व संध्या पर दिल्ली, उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में हल्की बारिश के साथ ओले भी पड़ सकते हैं।

ये भी पढ़ें:30DEC: इस साल का आखिरी सोमवार कैसा रहेगा, जानिए पंचांग व राशिफल

ग्रेटर नोएडा में सड़क हादसा

घने कोहरे की वजह से रविवार देर रात ग्रेटर नोएडा में एक सड़क हादसा हो गया। इस सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 5 अन्य घायल हैं। संभल से दिल्ली जा रही अर्टिगा कार दनकौर थाना क्षेत्र के खरेली नहर में जा गिरी। इस कार में 11 लोग सवार थे। जिसमें से 6 की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 5 अन्य घायल हो गए, जिनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में ज्यादातर जगहों पर तापमान शून्य

दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में ज्यादातर जगहों पर तापमान शून्य से तीन डिग्री के आसपास दर्ज किया गया। दिल्ली के क्षेत्र में कई स्थानों पर दृश्यता शून्य हो गई है। मौसम विभाग ने रविवार को आठ राज्यों में रेड अलर्ट जारी कर दिया। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान और मध्यप्रदेश में भीषण सर्दी को लेकर चेतावनी जारी की गई। वहीं, उत्तर प्रदेश में ठंड से 68 लोगों की मौत हुई है।

ये भी पढ़ें:OMG: यहां EX- बैंक प्रमुख भ्रष्टाचार में दोषी करार, कोर्ट ने दी मौत की सजा

खराब मौसम के चलते विमान-ट्रेनें प्रभावित

दिल्ली एयरपोर्ट पर खराब मौसम की वजह से विमानों और ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। इस स्थिति में केवल कैट 3बी सिस्टम से प्रशिक्षित पायलट ही विमान लैंड करा पा रहे हैं।

ऐसे में एयरपोर्ट ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे अपनी उड़ाने के बारे में जानने के लिए एयरलाइन के संपर्क में रहें। घने कोहरे की वजह से तीन फ्लाइट्स को दिल्ली से दूसरी जगह स्थानांतरित कर दिया गया है। लेकिन किसी भी फ्लाइट्स को रद्द नहीं किया गया है। वहीं, कोहरे की वजह से उत्तरी रेलवे की 30 ट्रेनें देरी से चल रही हैं।

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story