×

Republic Day 2020: क्या है परेड की टाइमिंग, कौन होगा मुख्य अतिथि

देश अपना 71वां गणतंत्र दिवस रविवार को मनाएगा। 26 जनवरी के ही दिन 1950 को हमारे देश में संविधान लागू हुआ था। डॉ. भीमराव अंबेडकर ने संविधान को दो साल, 11 महीने और 18 दिनों में तैयार कर राष्ट्र को समर्पित किया था।

Roshni Khan
Published on: 25 Jan 2020 11:29 AM GMT
Republic Day 2020: क्या है परेड की टाइमिंग, कौन होगा मुख्य अतिथि
X

26 January 2020: देश अपना 71वां गणतंत्र दिवस रविवार को मनाएगा। 26 जनवरी के ही दिन 1950 को हमारे देश में संविधान लागू हुआ था। डॉ. भीमराव अंबेडकर ने संविधान को दो साल, 11 महीने और 18 दिनों में तैयार कर राष्ट्र को समर्पित किया था। आपको बता दें, हमारा संविधान विश्‍व का सबसे बड़ा संविधान माना जाता है। उस समय से लेकर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन के मौके पर परेड का आयोजन किया जाता है। ये परेड कहां से कहां तक मार्च करती है और इस मौके पर कौन विशेष अतिथि के तौर पर शामिल होते? ये परेड कितनी देर की होती है? तो आज हम आपको बताते हैं परेड से जुड़ी कुछ खास बातों के बारे में...

ये भी पढ़ें:सड़कों को छोड़िए, सरकारी आश्रय में गोवंश बदहाल: अब लिया गया ये एक्शन…

कितनी देर का होगा परेड

परेड कुल 90 मिनट का होगा। यह रविवार सुबह 10 बजे शुरू होगा।

कहां से कहां तक होगा मार्च

देश में राजपथ पर गणतंत्र दिवस की परेड आयोजित होती है। ये परेड आठ किलोमीटर की होगी। इसकी शुरुआत रायसीना हिल से होगी। उसके बाद राजपथ, इंडिया गेट से होते हुए ये लाल किले पर समाप्‍त होगी। परेड की शुरुआत से पहले पीएम नरेंद्र मोदी, इंडिया गेट पर अमर जवान ज्योति और राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर माल्यार्पण कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

कौन होंगे मुख्य अतिथि

ये भी पढ़ें:बीजेपी को तगड़ा झटका, दिल्ली इलेक्शन से पहले चुनाव आयोग ने लिया ये बड़ा फैसला

71 वें गणतंत्र दिवस परेड में ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर मेसियस बोलसोनारो मुख्य अतिथि होंगे।

तीन परमवीर चक्र विजेता लेंगे भाग

इस साल परेड में तीन परमवीर चक्र और चार अशोक चक्र पुरस्कार विजेता हिस्सा लेंगे।

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story