×

जावेद अख्तर ने उड़ाया अफरीदी का मजाक, दी ये नसीहत

हर मसले पर अपनी राय रखने वाले और अपनी बेबाकी के लिए जाने जाने वाले बॉलीवुड के गीतकार जावेद अख्तर ने अब शाहिद अफरीदी पर निशाना साधा है।

Aradhya Tripathi
Published on: 18 May 2020 6:36 AM GMT
जावेद अख्तर ने उड़ाया अफरीदी का मजाक, दी ये नसीहत
X

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी अपने विवादित बयानों के लिए जाने जाते हैं। अब शाहिद अफरीदी एक बार फिर विवादित बयान दे कर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। लेकिन इस बार शहीद अफरीदी को अपना ये बयान बड़ा उलटा पड़ गया है। असल में शाहिद अफरीदी ने अभी कुछ दिन पूर्व ही पाक अधिग्रहत कश्मीर में भारत के प्रधानमंत्री पीएम मोदी पर विवादित बयान देते हुए उन्हें डरपोक और दिमागी तौर पर कमजोर व्यक्ति बताया था। लेकिन अपने इस बयान के बाद अब अफरीदी काफी बुरे फंस गए हैं। अफरीदी को गौतम गंभीर, शिखर धवन, युवराज सिंह और हरभजन जैसे भारतीय क्रिकेटर्स काफी लताड़ लगा चुके हैं। लेकिन अब इस क्रम में क्रिकेट जगत के बाहर के लोग भी अफरीदी पर हावी हो रहे हैं। अब भारत के मशहूर गीतकार जावेद अख्तर ने अफरीदी को खरी खरी सुनाई है।

जावेद अख्तर ने शाहिद अफरीदी को लताड़ा

हर मसले पर अपनी राय रखने वाले और अपनी बेबाकी के लिए जाने जाने वाले बॉलीवुड के गीतकार जावेद अख्तर ने अब शाहिद अफरीदी पर निशाना साधा है। जावेद अख्तर ने अफरीदी का मजाक उड़ाते हुए उन्हें फटकार लगाईं और ट्वीट कर कहा कि मैंने शाहिद अफरीदी के उपदेश को देखा। कितना मजेदार है कि उस आदमी के पास हमें ज्ञान देने का दुस्‍साहस है कि धर्म और राजनीति को मिक्‍स नहीं करना चाहिए। जावेद अख्तर ने अफरीदी को नसीहत देते हुए कहा कि एक कहावत है कि दूसरे की आंख का तिनका देखने वाले खुद अपनी आंख का शहतीर नहीं देखते।

ये भी पढ़ें- यूपी के इन चार जिलों में तेजी से बढ़े कोरोना के केस, यहां जानें, कहां मिले कितने मरीज

जावेद अख्तर के अलावा बॉलीवुड के फिल्म निर्माता अशोक पंडित ने भी अफरीदी और पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए एक वीडियो ट्वीट में कहा कि हमारी सेना और हमारे पीएम मोदी को गाली देते हुए शाहिद अफरीदी। यह वीडियो उस शहरी नक्‍सलियों के लिए हैं, जो कहते हैं कि खेल सीमाओं से परे हैं और वो वहां पर अस्‍पताल बनाना चाहते हैं। पाकिस्‍तान एक आतंकवादी देश है और ऐसा ही रहेगा। शर्म करो पाक।

धवन ने कहा कश्मीर हमारा था, है, और रहेगा

वहीं इस इससे पहले भारतीय ओपनर शिखर धवन ने भी अफरीदी को नसीहत देते हुए कहा कि इस वक्‍त जब सारी दुनिया कोरोना से लड़ रही है। उस वक्‍त भी तुमको कश्‍मीर की पड़ी है। कश्‍मीर हमारा था, हमारा है और हमारा ही रहेगा। चाहे 22 करोड़ ले लो। हमारा एक, सवा लाख के बराबर है। बाकी गिनती अपने आप कर लेना। गौरतलब है कि शाहिद अफरीदी ने प्रधानमंत्री मोदी के लिए कहा था कि वो मजहबी बीमारी से पीड़ित हैं।

ये भी पढ़ें- नाइट कर्फ्यू रहेगा जारी: लॉकडाउन चार में यहां जानें कहां क्या बंद, क्या खुला

अफरीदी ने पीओके में दिए अपने बयान में कहा था कि कोरोना से बड़ी बीमारी मोदी के दिल और दिमाग में है और वो बीमारी मजहब की बीमारी है। वो उस बीमारी को लेकर सियासत कर रहे हैं। हमारे कश्मीरी भाई-बहनों और बुजुर्गों पर जुल्म कर रहे हैं। उन्हें इसका जवाब देना होगा। अफरीदी ने अपने इस बयान में पीएम मोदी को दिल का डरपोक आदमी भी बताया था।

Aradhya Tripathi

Aradhya Tripathi

Next Story