×

NRC का तगड़ा असर: भारत में बसे 445 घुसपैठियों की हुई बांग्लादेश वापसी

Shivani Awasthi
Published on: 3 Jan 2020 8:11 AM GMT
NRC का तगड़ा असर: भारत में बसे 445 घुसपैठियों की हुई बांग्लादेश वापसी
X

दिल्ली: भारत के असम राज्य में राष्ट्रीय नागरिक पंजीयन (NRC) लागू होने के दो महीने बाद इसका असर भी देखने को मिलने लगा है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अब 445 बांग्लादेशियों की घर वापसी हो चुकी है। इससे पहले 300 से ज्यादा बांग्लादेशियों को गिरफ्तार भी किया जा चुका है। लेकिन एनसीआर के लागू होने के बाद से भारत में बसे घुसपैठिएं बांग्लादेश लौट रहे हैं। इस बार में खुद बांग्लादेश ने जानी की।

दरअसल, बांग्लादेशी अर्धसैनिक बल (BGB) के महानिदेशक मेजर जनरल मोहम्मद शफीनुल इस्लाम ने गुरुवार को प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने भारत से लौटे बांग्लादेशियों के आंकड़ों के बारे में बताते हुए कहा कि भारत सरकार के राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (NRC) के प्रकाशन के बाद बीते दो महीनों में 445 बांग्लादेशी नागरिक वापस आए हैं।

ये भी पढ़ें: मायावती को तगड़ा झटका: इन दिग्गज विधायकों ने छोड़ा साथ, यहां देखें लिस्ट…

दस्तावेजों की कमी के कारण 300 से ज्यादा बांग्लादेशियों हो चुके हो चुके गिरफ्तार

इससे पहले बॉर्डर गार्डस बांग्लादेश (बीजीबी) प्रमुख मेजर जनरल शफीनुल इस्लाम ने बताया था कि भारत की तरफ से बांग्लादेश जाने के दौरान यात्रा दस्तावेजों की कमी के कारण 300 से ज्यादा बांग्लादेशियों को गिरफ्तार किया गया है।

NRC का खौफ: बीजेपी कार्यकर्ता निभाष सरकार ने की आत्महत्या

इसके साथ ही उन्होंने बताया, 'हम सीमा पार करने वाले लोगों को नियमित तौर पर पकड़ते हैं। ये बांग्लादेशी अनजाने में या कार्य के लिए भारत आते हैं।'

बीजीबी प्रमुख ने दी जानकारी:

वहीं बीजीबी प्रमुख मेजर जनरल मोहम्मद शफीनुल इस्लाम ने एनआरसी को भारत का अंतरिम मामला बताया। उन्होंने कहा, विवादास्पद एनआरसी की प्रक्रिया का असम में प्रयोग भारत के 'राजनीतिक' के साथ-साथ 'आंतरिक मामला' है।

गौरतलब है कि भारत और बांग्लादेश की सीमा को अवैध तरीके से पार करने वालों का आंकडा पिछले साल यानी 2019 में लगभग 1,000 था, जिन्हें गिरफ्तार किया गया। इनमें से 445 लोग नवंबर और दिसंबर में घर लौट आए थे।

ये भी पढ़ें: हिंदुत्व छवि वाली शिवसेना के बगावती सुर, खड़ी हुई जमात-ए-इस्लामी हिंद के साथ

Shivani Awasthi

Shivani Awasthi

Next Story