×

मायावती को तगड़ा झटका: इन दिग्गज विधायकों ने छोड़ा साथ, यहां देखें लिस्ट...

बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती को उनके ही विधायकों ने तगड़ा झटका दिया है। दरअसल, शुक्रवार को बसपा के छः दिग्गज विधायकों ने पार्टी से कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली।सभी विधायक राजस्थान के हैं।

Shivani Awasthi
Published on: 3 Jan 2020 7:32 AM GMT
मायावती को तगड़ा झटका: इन दिग्गज विधायकों ने छोड़ा साथ, यहां देखें लिस्ट...
X

दिल्ली: बहुजन समाज पार्टी (BSP) सुप्रीमो मायावती (Mayawati) को उनके ही विधायकों ने तगड़ा झटका दिया है। दरअसल, शुक्रवार को बसपा के छः दिग्गज विधायकों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली। सभी विधायक राजस्थान के हैं। गौरतलब है कि बागी विधायकों ने पिछले साल सितम्बर में बसपा का साथ छोड़ दिया था। आधिकारिक तौर पर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने के साथ ही विधायक सोनिया गांधी से मिले।

उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के विधायकों ने कांग्रेस की आधिकारिक सदस्यता ग्रहण कर ली है। बसपा का साथ छोड़कर इन विधायकों को कांग्रेस का साथ मिल गया। कांग्रेस ने शुक्रवार को इसकी आधिकारिक घोषणा भी कर दी है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बसपा से बागी हुई नेताओं को पार्टी की सदस्यता दिलवाई।

ये भी पढ़ें: Madhya Pradesh : ज्योतिरादित्य सिंधिया जाएंगे राज्यसभा

सितंबर में छोड़ दिया था बसपा का साथ:

ये सभी विधायक राजस्थान के हैं और इन्होने पिछले साल सितम्बर में बसपा छोड़ दी थी। उसके बाद से अटकलें लगाई जा रही थीं कि ये कांग्रेस ज्वाइन करेंगे। हालाँकि तब से विधायकों की कांग्रेस से बातचीत हो रही है।

कांग्रेस की ग्रहण की सदस्यता:

जिसके बाद इन तमाम विधायकों ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की और आधिकारिक रूप से कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली। बता दें कि इन सभी विधायकों ने कांग्रेस सरकार को बाहर से समर्थन दिया था, लेकिन बाद में ये लोग कांग्रेस में शामिल हो गए थे।

ये भी पढ़ें: बड़ा सवाल: भारत-नेपाल के बीच बढ़ा विवाद, आखिर ‘कालापानी’ किसका..?

बसपा के इन दिग्गजों ने छोड़ दी पार्टी:

जिन छः विधायकों ने बसपा का साथ छोड़ दिया है, उनमें राजेंद्र गुढ़ा का नाम शामिल हैं। बता दें कि बसपा के राजेंद्र गुढ़ा उदयपुरवाटी से विधायक हैं। वहीं जोगेंद्र सिंह अवाना नदबई क्षेत्र से विधायक हैं।

इसके अलावा बसपा नेता वाजिब अली राजस्थान के नगर विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं।

लाखन सिंह मीणा करोली क्षेत्र के विधायक हैं। इतना ही नहीं संदीप यादव और दीपचंद खेरिया ने भी पार्टी छोड़ दी है।संदीप तिजारा से विधायक हैं और दीपचंद किशनगढ़बास से विधायक हैं।

ये भी पढ़ें: उपचुनाव में होगी कमलनाथ सरकार की परीक्षा

Shivani Awasthi

Shivani Awasthi

Next Story