×

10 मौतों से कांपा देश: सुबह-सुबह ओडिशा से आई बुरी खबर, निकाली जा रही लाशें

ओडिशा के कोरापुट जिले में तेज रफ्तार पिकअप वैन अचानक पलट गयी। जिसके बाद शोर मच गया। जब ये हादसा हुआ तो पिकअप में कई लोग सवार थे, जिसमे 10 लोगों की मौत हो गई।

Shivani Awasthi
Published on: 1 Feb 2021 4:35 AM GMT
10 मौतों से कांपा देश: सुबह-सुबह ओडिशा से आई बुरी खबर, निकाली जा रही लाशें
X

भुवनेश्वर.ओडिशा में सोमवार की सुबह भयानक सड़क हादसा हो गया, जिसमे 10 लोगों की मौत हो गयी और 15 लोग घायल हो गए। हादसा कोरापुट जिले में हुआ। जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। बता दें कि पिकअप सवार 30 लोग छत्तीसगढ़ से वापस अपने गांव लौट रहे थे, तब ये हादसा हुआ।

ओडिशा में सड़क हादसे में 10 की मौत

दरअसल, ओडिशा के कोरापुट जिले में तेज रफ्तार पिकअप वैन अचानक पलट गयी। जिसके बाद शोर मच गया। जब ये हादसा हुआ तो पिकअप में कई लोग सवार थे, जिसमे से कम से कम 10 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 15 अन्य घायल हो गए। आनन फानन में स्थानीय लोग मौके पर पहुँच गए और बचाव कार्य शुरू किया गया। पुलिस को घटना की सूचना दी गयी।

ये भी पढ़ेंः रुला देगा ये वीडियोः वायरल हुई मार्मिक कविता, अब किसको बुलाते हो बाबूजी…

30 लोगों से भरी पिकप पलटी

जानकारी होते ही पुलिस बल अधिकारी समेत घटनास्थल पर पहुँच गए। पुलिस ने बताया कि के एक अधिकारी ने बताया कि घटना कोटपड थाना क्षेत्र के मुर्ताहांडी में हुई है। बताया जा रहा है कि करीब 30 लोग ओडिशा के पड़ोसी राज्य छत्तीसढ़ से एक रिश्तेदार के मातम में शामिल होने के बाद वापस गांव लौट रहे थे।

Road Accident in Ghaziabad

15 घायल, 10 की हालत नाजुक

तभी कोरापुट में पिकप मोड़ के पास पलट गई। मामले में SP वरुण गुंटुपल्ली ने बताया कि 10 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि 15 घायलों को कोटपड़ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में से 10 लोगों की हालत नाजुक बतायी जा रही है।

ये भी पढ़ेंः हो जाइए अलर्ट: अगर कर रहे हैं फैमिली प्लानिंग तो ना पिएं ऐसा दूध

कोरापुट के डीएम मधुसूदन मिश्रा ने जानकारी दी कि कि घायल यात्रियों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। 10 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं हादसे की वजह बताई गई कि ड्राइवर गाड़ी पर नियंत्रण खो बैठा जिस वजह से वैन पलट गई।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shivani Awasthi

Shivani Awasthi

Next Story