×

संसद में चाकू! राम रहीम के गूँजे नारे, लगा सुरक्षा पर सवालिया निशान

सुरक्षाकर्मियों ने तेजी दिखाते हुए उस शख्स को पकड़ लिया है। संसद में चाकू लेकर घुसने का प्रयास करने वाले युवक की पहचान सागर के तौर पर हुई।

Harsh Pandey
Published on: 2 Sep 2019 6:31 AM GMT
संसद में चाकू! राम रहीम के गूँजे नारे, लगा सुरक्षा पर सवालिया निशान
X

नई दिल्ली: नई दिल्ली स्थित संसद में एक बार फिर सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई है। बड़ी खबर, बताया जा रहा है कि राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली स्थित संसद में एक शख्स चाकू लेकर घुसने की कोशिश कर रहा था।

हालांकि सुरक्षाकर्मियों ने तेजी दिखाते हुए उस शख्स को पकड़ लिया है। संसद में चाकू लेकर घुसने का प्रयास करने वाले युवक की पहचान सागर के तौर पर हुई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, उक्त युवक बाइक से संसद आया था। इसके बाद वह संसद के गेट संख्या 1 के पास रुक कर चाकू लहराने लगा।

इसके तुरंत बाद जवानों ने उसे हिरासत में ले लिया। खास बात यह है कि युवक की पहचान सागर के तौर पर हुई। वह राम रहीम का समर्थक बताया जा रहा है।

युवक उसी के समर्थन में नारे भी लगा रहा था। फिलहाल युवक की पूछताछ चालू है। पूछताछ में अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वह इस तरह क्यों संसद में घुसने का प्रयास कर रहा था।

यह भी पढ़ें: कश्मीर में हंगामा! पाकिस्तान का शुरू हुआ पोस्टर वॉर, नहीं बाज आ रहा इमरान

नई दिल्ली एक नजर...

बता दें कि राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में कई महत्वपूर्ण इमारत है। लेकिन एक बार फिर संसद की सुरक्षा पर सवालिया निशान खड़े हो रहे है।

भारत की राजधानी है। यह भारत सरकार और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार के केंद्र के रूप में कार्य करती है। नई दिल्ली दिल्ली महानगर के भीतर स्थित है, और यह दिल्ली संघ राज्य क्षेत्र के ग्यारह ज़िलों में से एक है।

भारत पर अंग्रेज शासनकाल के दौरान सन् 1911 तक भारत की राजधानी कलकत्ता (अब कोलकाता) था। अंग्रेज शासकों ने यह महसूस किया कि देश का शासन बेहतर तरीके से चलाने के लिए कलकत्ता की जगह यदि दिल्‍ली को राजधानी बनाया जाए तो बेहतर होगा क्‍योंकि यहां से शासन का संचालन अधिक प्रभावी होगा। इस पर विचार करने के बाद अंग्रेज महाराजा जॉर्ज पंचम ने देश की राजधानी को दिल्‍ली ले जाने के लिए आदेश दे दिए।

वर्ष 2011 में दिल्ली महानगर की जनसंख्या 22 लाख थी। दिल्ली की जनसंख्या इसे दुनिया में पाँचवीं सबसे अधिक आबादी वाला, और भारत का सबसे बड़ा महानगर बनाती है। क्षेत्रफल के अनुसार से भी, दिल्ली दुनिया के बड़े महानगरों में से एक है।

यह भी पढ़ें: गणपति बप्पा मोरया: तिरंगे के रंग में गणेश प्रतिमाएं, दे रही ऐसा संदेश

मुम्बई के बाद, वह देश का दूसरा सबसे अमीर शहर है, और दिल्ली का सकल घरेलू उत्पाद दक्षिण, पश्चिम और मध्य एशिया के शहरों में दूसरे नम्बर पर आता है। नई दिल्ली अपनी चौड़ी सड़कों, वृक्ष-अच्छादित मार्गों और देश के कई शीर्ष संस्थानो और स्थलचिह्नों के लिए जानी जाती है।

1911 के दिल्ली दरबार के दौरान, 15 दिसम्बर को शहर की नींव भारत के सम्राट, जॉर्ज पंचम ने रखी[1], और प्रमुख ब्रिटिश वास्तुकार सर एड्विन लुट्यन्स और सर हर्बर्ट बेकर ने इसकी रूपरेखा तैयार की। ब्रिटिश भारत के गवर्नर जनरल लॉर्ड इर्विन द्वारा 13 फ़रवरी 1931 को नई दिल्ली का उद्धघाटन हुआ।

बोलचाल की भाषा में हालाँकि दिल्ली और नयी दिल्ली यह दोनों नाम राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली के अधिकार क्षेत्र को संदर्भित करने के लिए प्रयोग किये जाते हैं, मगर यह दो अलग-अलग संस्था हैं और नयी दिल्ली, दिल्ली महानगर का छोटा सा हिस्सा है।

Harsh Pandey

Harsh Pandey

Next Story