×

राशन कार्ड धारकों का काम आसान, ऐसे करें अपने को आधार से लिंक

खाद्य मंत्रालय की ओर से सभी राज्य सरकारों को ये निर्देश दिया गया है कि किसी भी सही लाभार्थी को उसके हिस्से का राशन देने से मना नहीं किया जाएगा।

Aradhya Tripathi
Published on: 19 May 2020 9:28 AM GMT
राशन कार्ड धारकों का काम आसान, ऐसे करें अपने को आधार से लिंक
X

नई दिल्ली: इस समय पूरा देश वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से जूझ रहा है। जिसके चलते पूरे देश में हाहाकार मचा हुआ है। ऐसे में माहौल को देखते हुए केंद्र सरकार ने राशन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक कराने की डेडलाइन को आगे बढ़ा दिया है। अब इस कार्य इ की डेड लाइन 30 सितंबर कर दी गई है। लेकिन इस दौरान किसी को भी आधार कार्ड लिंक न होने पर राशन देने से मना नहीं किया जाएगा। ऐसा आदेश भी केंन्द्र की ओर से राज्य सरकारों को दिया जा चुका है।

23.5 करोड़ में से 90 फीसदी राशन कार्ड लिंक

केंद्रीय खाद्य मंत्रालय की ओर से कहा गया कि तब तक आधार से जुड़े नहीं होने के बावजूद राशन कार्डधारकों को राशन मिलता रहेगा। इस कार्य के लिये खाद्य मंत्रालय की ओर से सभी राज्य सरकारों को ये निर्देश दिया गया है कि किसी भी सही लाभार्थी को उसके हिस्से का राशन देने से मना नहीं किया जाएगा।

ये भी पढ़ें- पुलिस पर बड़ा खतरा: अचानक 55 पुलिसकर्मी पॉजिटिव, अब तक 1328 हो चुके शिकार

मंत्रालय ने कहा कि किसी का राशन कार्ड आधार नंबर से नहीं जुड़े होने के कारण रद्द नहीं किया जाएगा। मंत्रालय ने जानकारी देते हुए बताया कि अब तक कुल 23.5 करोड़ राशन कार्ड्स में से 90 फीसदी राशन कार्ड ही आधार से लिंक है। वहीं 80 करोड़ लाभार्थी परिवार में से कम से कम किसी एक सदस्य का आधार राशन कार्ड से लिंक किया जा चुका है।

1 जून से 'वन नेशन-वन राशन कार्ड'

सरकार कोरोना वायरस के चलते हजारों-लाखों की संख्या में पलायन कर रहे मजदूरों को सस्ती इईमत पर राशन दिलाने के लिए 1 जून से 20 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में राशन कार्ड पोर्टेबिलिटी सेवा 'वन नेशन-वन राशन कार्ड' को अमल में लाने की तैयारी कर रही है। सरकार का मानना है कि इससे आर्थिक रूप से कमजोर मजदूर वर्ग के लोगों को कम रेतों पर राशन प्राप्त हो सकेगा।

ये भी पढ़ें- खूंखार आतंकी को तगड़ा झटका, सेना ने ढेर किया एक और नापाक को

यह प्रक्रिया पहले ही, 17 राज्यों/ केंद्रशासित प्रदेशों में पूरी हो चुकी है। जिनमें आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, गुजरात, महाराष्ट्र, हरियाणा, राजस्थान, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, गोवा, झारखंड, त्रिपुरा, बिहार, उत्तर प्रदेश, पंजाब हिमाचल प्रदेश और दमन-दीव शामिल हैं।

ऐसे करें लिंक

इसके लिए सभी को अपने राशन कार्ड ओ अब 30 सितम्बर तक अपने आधार कार्ड से लिंक कराना होगा। तभी वो इस वन नेशन वन राशन कार्ड योजना का लाभ उठा सकेंगे। ऐसे में कई लोगों को ये नहीं पता चल पा रहा है कि इसके लिए उन्हें क्या करना है। या किस तरह से वो अपने राशन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक कर पायेंगे। तो यहां हम आपको बताने जा रहे हैं वो पूरी प्रोसेस जिससे आप अपने राशन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक कर पाएंगे। जानिए स्टेप बाई स्टेप प्रोसेस।

स्टेप 1: सबसे पहले आधार जारी करने वाली संस्था यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) की आधिकारिक वेबसाइट- uidai.gov.in पर जाएं।

स्टेप 2: 'Start Now' ऑप्शन पर क्लिक करें।

स्टेप 3: अपनी एड्रेस डिटेल- जिला और राज्य भरें।

स्टेप 4: उपलब्ध विकल्पों में से 'Ration Card' बेनिफिट टाइप का चयन करें।

ये भी पढ़ें- पाकिस्तान कैसे बचेगा: ये देश हुआ भारत के साथ, कश्मीर पर कही ये बात

स्टेप 5: 'Ration Card' स्कीम को चुनें।

स्टेप 6: अपना राशन कार्ड नंबर, आधार नंबर, ई-मेल एड्रेस और मोबाइल नंबर दर्ज करें।

स्टेप 7: आपके रजिस्टर्ड मोबाइल पर वन-टाइम पासवर्ड (OTP) भेजा जाएगा. OTP भरें। इसके बाद स्क्रीन पर प्रोसेस पूरा होने का एक नोटिफिकेशन नजर आएगा।

स्टेप 8: इसे पोस्ट करें, आपका आवेदन वेरिफाइ हो जाएगा और सफलतापूर्वक वेरिफिकेशन के बाद राशन कार्ड से आधार कार्ड लिंक्ड हो जाएगा।

Aradhya Tripathi

Aradhya Tripathi

Next Story