×

राहत भरी खबर:16 हजार टेस्ट में 2 फीसदी पॉजिटिव, अभी कम्युनिटी ट्रांसमिशन नहीं

कोरोना वायरस महामारी देश में जिस रफ्तार के साथ बढ़ रही है। इसको लेकर लोगों में खौफ है कि क्या कोरोना वायरस देश में कम्युनिटी ट्रांसमिशन का रूप ले चुका है। लोगों के जहन में बैठे डर को स्वास्थ्य मंत्रालाय ने शुक्रवार को इस डर दूर करने की कोशिश की है।

suman
Published on: 10 April 2020 3:34 PM GMT
राहत भरी खबर:16 हजार टेस्ट में 2 फीसदी पॉजिटिव, अभी कम्युनिटी ट्रांसमिशन नहीं
X

नई दिल्ली:कोरोना वायरस महामारी देश में जिस रफ्तार के साथ बढ़ रही है। इसको लेकर लोगों में खौफ है कि क्या कोरोना वायरस देश में कम्युनिटी ट्रांसमिशन का रूप ले चुका है। लोगों के जहन में बैठे डर को स्वास्थ्य मंत्रालाय ने शुक्रवार को इस डर दूर करने की कोशिश की है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा है कि देश में अभी तक कम्युनिटी ट्रांसमिशन का खतरा नहीं है। कोरोना को लेकर लोग जागरुक और सतर्क रहें। घबराने की जरूरत नहीं हैं। उन्होंने कहा कि लोकल या कम्युनिटी ट्रांसमिशन चुनौती नहीं है। कोरोना से निपटने के लिए हम सभी तरह से रोकथाम के उपाय कर रहे हैं।

यह पढ़ें...BJP सांसद की CM योगी से मांग, कहा- कृषि संबंधी गतिविधियां चालू कराये सरकार

राज्यों को पहुंचाई जा रही मदद

स्वास्थ्य मंत्रायल के अधिकारी लव अग्रवाल ने कहा कि गुरुवार को कोरोना के 16 हजार टेस्ट किए गए। इनमें से 2 प्रतिशत लोग संक्रमित पाए गए हैं। यानी 320 टेस्ट कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। उन्होंने कहा कि एकत्र किए गए सैंपल के आधार पर कोरोना वायरस की संक्रमण दर ज्यादा नहीं हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार शाम के करीब 5.30 बजे जानकारी दी कि भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 6761 जा पहुंची है। इनमें से 516 मरीज ठीक हो चुके हैं। जबकि 206 लोगों की अब तक मौत हो गई है। गौरतलब है कि देश में आज संपूर्ण लॉकडाउन का 17वां दिन गुजर रहा है। कोरोना से जंग के लिए 14 अप्रैल तक देश में लॉकडाउन लगाया गया था। अब ये अगले हफ्ते मंगलवार को खत्म हो रहा है, लेकिन कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या को लेकर लोगों में खौफ भी देखने को मिल रहा है।

यह पढ़ें...अब जल्द हो सकेगी कोरोना संक्रमित की जांच, DM ने जारी किया आदेश

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि कोरोना से लड़ाई के लिए 15 हजार करोड़ के पैकेज का एलान किया गया है। ये मदद राज्यों को दी जाएगी। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 678 नए केस सामने आए हैं। और 33 लोगों की मौत हुई है। हमारे पास 1 करोड़ हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन गोलियों की घरेलू आवश्यकता है, जबकि हमारे पास 3.28 करोड़ हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन उपलब्ध हैं।

गृह मंत्रालय ने कहा-

अप्रैल 2020 में आने वाले त्योहारों के मद्देनजर, गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को निर्देश दिया है कि वे कोरोना से लड़ने के लिए लॉकडाउन उपायों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करें। गृह मंत्रालय की संयुक्त सचिव पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने कहा कि गृह मंत्री ने सीमा सुरक्षा अधिकारियों के साथ भारत-पाकिस्तान और भारत-बांग्लादेश सीमाओं पर सुरक्षा को लेकर समीक्षा बैठक की। उन्होंने उन क्षेत्रों में विशेष रूप से सुरक्षा कड़ी करने का आदेश दिया, जहां कोई फेंसिंग नहीं हैं।

इसके अलावा प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान गृहमंत्रालय की तरफ से बताया गया कि, राज्य सरकारों को पत्र लिखकर कहा गया है कि लॉकडाउन का पालन सही से किया जाए। उन्होंने बताया कि देश में 37978 रिलीफ कैंप के जरिए लोगों को मदद पहुंचाई जा रही है। करीब 26225 फूड कैंप लगाए गए हैं, जिनमें 1 करोड़ से ज्यादा लोगों को खाना दिया जा रहा है। कुल साढ़े 16 लाख कर्मचारियों को उनकी कंपनियों की तरफ से भोजन और शेल्टर दिया जा रहा है। वहीं किसी भी क्रॉस बॉर्डर मूवमेंट को इजाजत नहीं दिए जाने के आदेश जारी किए गए हैं।

suman

suman

Next Story