×

कर्मचारियों को तगड़ा झटका, इस वजह से छोड़नी पड़ रही नौकरी

oyo इंडिया ने अपने कर्मचारियों को एक बड़ा झटका दिया है। दरअसल, ओयो ने सीमित लाभ के साथ छुट्टियों पर भेजे गए कर्मचारियों के सामने खुद कंपनी से अलग होने या छह महीने के लिए छुट्टियों को आगे खिसकाने का प्रस्ताव रखा है।

Monika
Published on: 5 Sep 2020 9:35 AM GMT
कर्मचारियों को तगड़ा झटका, इस वजह से छोड़नी पड़ रही नौकरी
X
Oyo कर्मचारियों का संकट बढ़ा (file photo )

कोरोना काल में हर कोई जूझ रहा है। किसी को अपनी नौकरी खोने का गम तो, किसी के घर पैसे ना होने का दुःख, जिसके कारण वो अपने परिवार का भरण पोषण नहीं कर पा रहे। इसी बीच महीनों से बंद पड़े होटल कंपनी को भी काफी नुक्सान झेलना पड़ रहा हैं। जिसकी गाज वह काम कर रहे कर्मचारियों पर गिर रही हैं।

OYO कर्मचारियों को झटका

बता दें ,oyo इंडिया ने अपने कर्मचारियों को एक बड़ा झटका दिया है। दरअसल, ओयो ने सीमित लाभ के साथ छुट्टियों पर भेजे गए कर्मचारियों के सामने खुद कंपनी से अलग होने या छह महीने के लिए छुट्टियों को आगे खिसकाने का प्रस्ताव रखा है।

ओयो के अधिकारी रोहित कपूर ने अपने कर्म्चार्रियों को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘हम जानते हैं कि आपको रोक कर रखना चुनौतीपूर्ण है। लेकिन यह ऐसी स्थिति के चलते हुआ है जो ना आपके नियंत्रण में है और न ही हमारे। आप स्वयं कंपनी से अलग होने या छह महीने के लिए और 28 फरवरी 2021 तक सीमित लाभ के साथ वाली छुट्टियां आगे खिसका सकते हैं।’’

ये भी पढ़ें… मुश्किल अभी थमी नहीं: रद्द हो सकता है प्रशांत भूषण का वकालत करने का लाइसेंस

कोरोना का असर

रोहित कपूर ने आगे कहा की अभी तक ओयो ऐसा कभी नहीं था। हमें पता है कि आपने हमसे बहुत उम्मीद की, लेकिन हमें इसके लिए खेद है। हम वर्तमान में ऐसी दुनिया में जी रहे हैं जहां सब कुछ आदर्श से बहुत दूर है।

ये भी पढ़ें…‘चीन भारत को बार-बार धमकी दे रहा है’- पत्रकारों के इस सवाल पर ट्रंप ने क्या कहा?

आपको बता दें, कि कोरोना महामारी के चलते OYO ने भारतीय परिचालन के कई कर्मचारियों को 4 महीने के लिए छुट्टी पर भेज दिया था। साथ ही उन्होंने 25 % वेतन की करौती भी कर दी थी।

लॉकडाउन बनी वजह

सरकार के लॉकडाउन खोलने के बाद 8 जून से कमपनी को खोलने की अनुमति मिली ,जसके बाद से कंपनी ने कोविड-19 से पूर्व की 30 प्रतिशत क्षमता के साथ काम करना शुरू किया। इस वजह से कंपनी को अपनी ज्यादा से ज्यादा नौकरियां बचाने की प्रतिबद्धता के लिए प्राथमिकताएं तय करनी पड़ी।

ये भी पढ़ें…हेलो में मोदी बोल रहा! PM ने की स्वामी अड़गड़ानंद महाराज को कॉल, जानी ये बात

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story