×

'चीन भारत को बार-बार धमकी दे रहा है'- पत्रकारों के इस सवाल पर ट्रंप ने क्या कहा?

भारत और चीन के बीच सीमा विवाद का मामला गरमाता ही जा रहा है। दोनों देशों के बीच तल्खी इतनी ज्यादा बढ़ गई है कि दुनिया भर की निगाहें इस वक्त इन पर ही टिकी हुई हैं।

Newstrack
Published on: 5 Sep 2020 6:00 AM GMT
चीन भारत को बार-बार धमकी दे रहा है- पत्रकारों के इस सवाल पर ट्रंप ने क्या कहा?
X
जब व्हाइट हाउस के अंदर प्रेस कांफ्रेंस में उनसे सवाल किया गया कि क्या चीन भारत को बार बार धमकी दे रहा है तो राष्ट्रपति ने कहा, ‘मुझे ऐसा नहीं लगता।

नई दिल्ली: भारत और चीन के बीच सीमा विवाद का मामला गरमाता ही जा रहा है। दोनों देशों के बीच तल्खी इतनी ज्यादा बढ़ गई है कि दुनिया भर की निगाहें इस वक्त इन पर ही टिकी हुई हैं।

अमेरिका से लेकर जापान,रूस और दुनिया भर के कई बड़े मुल्क भारत और चीन के अंदर इस समय क्या चल रहा है, उसकी हर हलचल पर नजर बनाये हुए हैं।

इसी कड़ी में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का ताजा बयान सामने आया है। जिसमें ट्रम्प ने भारत और चीन के बीच लद्दाख गतिरोध पर बात की है।

यह भी पढ़ें…राज्य में मातम: बिछ गए लाशों के ढेर, भयानक हादसे से मचा कोहराम

Donald Trump And Narendra Modi अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और भारत के पीएम नरेंद्र मोदी की फोटो(साभार-सोशल मीडिया)

भारत और चीन चाहें तो अमेरिका मदद को करेगा

अमेरिका के राष्ट्रपति ने शुक्रवार को कहा कि अमेरिका भारत और चीन के संबंधों में मदद करने के लिए तैयार है। यदि ये दोनों देश चाहेंगे तो अमेरिका पश्चिमी हिमालय से गुजरने वाली पर्वत सीमा को लेकर भारत और चीन के बीच विवाद को सुलझाने में उनकी मदद करेगा।

जब ट्रंप से पूछा गया कि क्या राष्ट्रपति चुनाव में भारतीय वोटर्स आपको इस बार वोट करेंगे तो इसके जवाब में ट्रंप ने कहा कि कहा, ‘हमारे पास भारत और उसके प्रधानमंत्री मोदी दोनों का समर्थन है।

मुझे लगता है कि भारतीय लोग मुझे ही वोट देंगे। उन्होंने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि वे महामारी से ठीक पहले भारत गये थे। वहां के लोग अविश्वसनीय हैं। आपको एक महान नेता मिला है और वे एक महान व्यक्ति हैं।’

यह भी पढ़ें…चुनाव से पहले नीतीश कुमार का दांव, किया ये बड़ा एलान, इन्हें मिलेगी नौकरी

रूस से ज्यादा चीन से बातचीत की जरूरत

चीन के प्रति नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि चीन एक ऐसा मुल्क है जिसके बारे में आपको रूस से ज्यादा बात करनी चाहिए क्योंकि चीन जो काम कर रहा है वह कहीं ज्यादा खराब है। देखिए चीन के वायरस ने क्या किया। देखिए दुनियाभर के 188 देशों के साथ क्या हो रहा है।

यहां गौर करने वाली बात ये है कि चीन को लेकर ट्रंप ये बयान ऐसे वक्त में दिया जब रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने चीनी समकक्ष वी फेंग और एक उच्च-स्तरीय भारतीय प्रतिनिधिमंडल के साथ मॉस्को में बैठक की। दोनों देशों के रक्षा मंत्री शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की बैठक में भाग लेने के लिए रूस में हैं और माना जा रहा है कि उन्होंने जारी सैन्य गतिरोध पर वार्ता की है।

यह भी पढ़ें…शोविक-मिरांडा खोलेंगे रिया की पोल, आज कोर्ट में पेशी, हो सकती है गिफ्तारी

China President XI Jinping चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की फोटो(साभार-सोशल मीडिया)

लद्दाख में बहुत खराब हैं हालात: ट्रम्प

जब ट्रंप से पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर जारी भारत-चीन सैन्य गतिरोध के बारे में सवाल पूछा गया तो जवाब देते हुए, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, ‘जैसा कि आप जानते हैं चीन और भारत के बीच सीमा पर क्या चल रहा है।

यह एक बहुत ही खराब स्थिति है और हम चीन और भारत के संबंध में मदद करने के लिए तैयार हैं। अगर हम कुछ भी कर सकते हैं, तो हम इसमें शामिल होना और मदद करना पसंद करेंगे। हम दोनों देशों से इस बारे में बात कर रहे हैं।’

जब व्हाइट हाउस के अंदर प्रेस कांफ्रेंस में उनसे सवाल किया गया कि क्या चीन भारत को बार बार धमकी दे रहा है तो राष्ट्रपति ने कहा, ‘मुझे ऐसा नहीं लगता।

लेकिन वे निश्चित रूप से ये अधिक मजबूती से कर रहे हैं जितना की अन्य लोग समझ सकें। प्रधानमंत्री मोदी मेरे मित्र हैं और वे बहुत अच्छा काम कर रहे हैं, कुछ भी आसान नहीं है।’

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story