×

पाकिस्तान को सता रहा PoK के खोने का डर, चिढ़कर कर रहा ये काम

पीओके में रह रहे लोगों ने आजादी की मांग को लेकर आवाजें और बुलंद कर ली हैं और इसको लेकर पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शनों की संख्या में भी बढ़ोत्तरी हुई है।

Shreya
Published on: 19 May 2023 12:11 PM GMT
पाकिस्तान को सता रहा PoK के खोने का डर, चिढ़कर कर रहा ये काम
X

नई दिल्ली: कश्मीर से विशेषाधिकार खत्म करने पर पाकिस्तान इसी चाह में है कि इस मुद्दे को अंतरराष्ट्रीय मुद्दा बना सके। लेकिन कश्मीर मुद्दे में बार-बार हार का सामना कर रहे पाकिस्तान को अब पीओके भी अपने हाथों से फिसलते हुए नजर आ रहा है। जिसके लिए पाकिस्तान वहां रह रहे लोगों पर तरह-तरह की पाबंदियां लगा रहा है। दरअसल, अब पीओके में भी पाकिस्तान से आजादी की लहरें दौड़ रही हैं। इसी वजह से पाकिस्तान पीओके में रह रहे लोगों पर पाबंदियां लगा रहा है। पाकिस्तान ने आजादी के लिए आवाज उठाने वाले लोगों से कहा है कि वो ऐसी किसी भी तरह की मांगों को बर्दाश्त नहीं करेगा।

यह भी पढ़ें: स्वामी चिन्मयानंद को SIT ने किया गिरफ्तार, अब होगा ये काम

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पीओके में आजादी को लेकर मांगे जोरों पर है और इसी बीच सेना की गतिविधियां भी बढ़ी हुई हैं। पीओके में रह रहे लोगों ने आजादी की मांग को लेकर आवाजें और बुलंद कर ली हैं और इसको लेकर पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शनों की संख्या में भी बढ़ोत्तरी हुई है। हजारों की तादाद में लोग पाकिस्तान के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं। वहीं पाकिस्तानी सेना पीओके पर अपना दबादबा बनाने की कोशिश कर रही है।

रिपोर्ट के मुताबिक, आर्टिकल 370 के हटाए जाने पर पाकिस्तान आंतकवादियों की गतिविधियां भी बढी हैं। जिनको पाकिस्तान मुश्किल से ही प्रकाशित कर रहा है। पाकिस्तान को पीओके के हाथ से जाने का डर इतना सता रहा है कि पाकिस्तान ने वहां पर मोबाइल और इंटनेट सुविधा को भी बंद कर रखा है। यहां तक कि पाकिस्तान पीओके की डेमोग्राफी तक बदलने की सोच रहा है।

यह भी पढ़ें: धोनी की वाइफ ने खोली सरकार की पोल, ट्वीट करके दी ये जानकारी

Shreya

Shreya

Next Story