×

पाकिस्तान ने भारत पर किया बड़ा हमला, सेना की चौकियों पर दागे मोर्टार, कई घायल

जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाये जाने के बाद से पाकिस्तान एकदम से बौखला गया है। वह कभी सीमा पार से गोलीबारी करके तो कभी गलत बयानबाजी करके भारत में अशांति फैलाने की नापाक कोशिशें कर रहा है। लेकिन भारतीय सेना और हमारे देश के लोग उसके मंसूबों को समझ चुके हैं। इसलिए उसकी हर नापाक साजिश को पहले ही फेल कर दिया जा रहा है।

Newstrack
Published on: 16 Oct 2020 5:14 AM GMT
पाकिस्तान ने भारत पर किया बड़ा हमला, सेना की चौकियों पर दागे मोर्टार, कई घायल
X
पाकिस्तान की मंशा इस बार भारत में हमला करके बड़ा नुकसान पहुंचाने की थी। उसने रिहायशी इलाकों को निशाना बनाते हुए 120 एमएम के मोर्टार से हमला कर दिया।

जम्मू: इस वक्त की सबसे बड़ी खबर जम्मू-कश्मीर से आ रही है। पाकिस्तान ने आज फिर सीमा पर सीज फायर का उल्लंघन कर दिया है। जम्मू-कश्मीर के पुंछ ज़िले के मनकोट सेक्टर में आज सुबह लगभग 5:15 बजे से लगातार पाकिस्तान की तरफ से गोलीबारी की जा रही है।

भारतीय सेना पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दे रही है। बीएसएफ के जवान मोर्चा संभाले हुए हैं। इस वक्त दोनों तरफ से जबरदस्त गोलीबारी चल रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पाकिस्तानी सेना ने जगुवाल व बिक्के चक पोस्ट से रात दो बजे फायरिंग शुरू की जो सुबह पांच बजे तक जारी रही।

इससे पहले बुधवार रात भर भी पाकिस्तानी रेंजर्स ने करीब तीन घंटे रुक-रुक कर फायरिंग की थी। जिसका जवाब हमारी सेना ने तगड़े से दिया है। पाकिस्तान ने हमला करते हुए बीएसएफ की मनियारी व सतपाल पोस्ट को निशाना बनाया गया।

Indian Army भारतीय सैनिकों की फोटो(सोशल मीडिया)

यह पढ़ें….भयानक आतंकी हमला: सुरक्षाकर्मियों समेत 21 लोगों की मौत, PM ने मांगी रिपोर्ट

भारत में बड़ी तबाही मचाने के मकसद से किया गया था ये हमला

उनका इरादा जान माल को नुकसान पहुंचाने का था। लेकिन भारतीय सेना की तत्परता से किसी तरह के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। ऐसी जानकारी आ रही है कि पाकिस्तान ने ये गोलीबारी सीमा पर चल रहे सुरक्षा बांध के कार्य को बाधित करने के मकसद से की है।

पाकिस्तान की तरफ से की गई गोलीबारी में राजोरी जिले के सुंदरबनी सेक्टर के माला क्षेत्र में भारतीय सेना का जेसीओ बुरी तरह से जख्मी हो गया है। घायल अवस्था में उसे इलाज के लिए हवाई मार्ग से उधमपुर कमान हॉस्पिटल में लाकर भर्ती कराया गया है।

पाकिस्तान की तरफ से की गई गोलीबारी के बारें में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि बुधवार, देर रात पाकिस्तानी सेना की तरफ से सीज फायर का उल्लंघन किया गया था।

उसने सेना की चौकी को निशाने बनाते हुए हमला किया था। इस दौरान सेना की 17 मद्रास रेजिमेंट के जेसीओ राज पल्ली गंभीर रूप से जख्मी हो गये।

यह पढ़ें….रणवीर सिंह की कार का एक्सीडेंट: लगी जोरदार टक्कर, सामने आया Video

Fire आग की प्रतीकात्मक फोटो(सोशल मीडिया)

भारतीय सेना के एक जवान को लगी गोली, मकान और फसलों को भी नुकसान

जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए सेना के प्राथमिक उपचार केंद्र में भर्ती कराया गया, बाद में उनकी बिगडती तबीयत को देखते हुए वहां से देर रात हवाई मार्ग से उपचार के लिए कमान अस्पताल उधमपुर में लाकर एडमिट करा दिया गया।

सीमा पर रात भर दोनों ओर से रुक-रुक कर छोटे तथा बड़े हथियारों से गोलाबारी होती रही। बीएसएफ के जवान मोर्चे पर डटे हुए हैं। सेना की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार पाकिस्तान ने मेंढर और मनकोट सेक्टर में बुधवार रात से वीरवार सुबह तक रिहायशी इलाकों को निशाना बना कर 120 एमएम के मोर्टार से हमला किया।

इस दौरान गांव नाड़ मनकोट में पाकिस्तानी गोला गिरने से एक मकान बुरी तरह से डैमेज हो गया। वहीं गांव दबराज में एक किसान की कटाई कर सूखने के लिए रखी गई मक्की की फसल गोला गिरने से बर्बाद गई। पाकिस्तान की तरफ से की जा रही गोलीबारी से इलाके के लोगों में डर का माहौल बना हुआ है।

ये भी पढ़ें…Twitter हुआ ठप्प: दुनियाभर में मचा बवाल, कंपनी ने जारी किया बड़ा बयान

न्यूजट्रैक के नए ऐप से खुद को रक्खें लेटेस्ट खबरों से अपडेटेड । हमारा ऐप एंड्राइड प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें - Newstrack App

Newstrack

Newstrack

Next Story