×

भारतीय सेना का करारा जवाब: पाकिस्तान में मची तबाही, कई सालों तक रखेगा याद

पाकिस्तान सेना ने रविवार रात हीरानगर सेक्टर के मनियारी और चक चंगा गांवों पर करीब सात घंटे गोलीबारी की। आम लोगों के घरों पर ताबड़तोड़ मोर्टार दागे। पाकिस्तान की फायरिंग में कई घरों को नुकसान पहुंचा है। भारतीय सेना ने पाकिस्तान को तगड़ा सबक सिखाया है।

Newstrack
Published on: 27 Oct 2020 3:10 AM GMT
भारतीय सेना का करारा जवाब: पाकिस्तान में मची तबाही, कई सालों तक रखेगा याद
X
पाकिस्तान सेना ने हीरानगर सेक्टर के मनियारी और चक चंगा गांवों पर करीब सात घंटे गोलीबारी की। भारतीय सेना ने पाकिस्तान की हरकतो का करारा जनाब दिया है।

लखनऊ: भारत के खिलाफ पाकिस्तान नई-नई साजिश रच रहता है। भारत को नुकसान पहुंचाने के लिए सीमा पर पाकिस्तान की नापाक हरकतें जारी हैं। इंटरनेशनल सीमा पर बिना उकसावे के गोलीबारी कर सेना की चौकियों और रिहायशी इलाकों को निशाना बना रहा है। पाकिस्तानी सेना की तरफ से एक बार फिर भारी गोलीबारी की गई है। सीमांत गांवों में तोप के 82 एमएम के गोले बरसा रहा है।

पाकिस्तान सेना ने रविवार रात हीरानगर सेक्टर के मनियारी और चक चंगा गांवों पर करीब सात घंटे गोलीबारी की। आम लोगों के घरों पर ताबड़तोड़ मोर्टार दागे। पाकिस्तान की फायरिंग में कई घरों की छत व दीवारों को नुकसान पहुंचा। कई जानवर भी घायल हुए हैं। पाकिस्तान की इस नापाक हरकत का भारतीय सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने भी करारा जवाब दिया है। इसको पाकिस्तान कई वर्षों तक रखेगा याद।

फायरिंग में घरों पहुंचा नुकसान

मिली जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तानी सेना की तरफ से रविवार रात करीब दस बजे फायरिंग शुरू की गई थी और सुबह साढ़े चार बजे तक जारी रही। मनियारी के बूटा राम और चक चंगा के सुंदरलाल व मुकेश कुमार के घरों पर गोले गिरे हैं जिसके कारण घर को भारी क्षति पहुंची है। इसके साथ ही कई घरों की दीवारों, छतों पर रखी पानी की टंकियों को भी नुकसान पहुंचा है। खेतों में गोला फटने से वहां बंधी भैंस गंभीर रूप से घायल हो गई।

Jammu-Kashmir

ये भी पढ़ें...दाढ़ी वाले पुलिसकर्मी: अब हो जाएं सावधान, आ गया DGP का बड़ा फरमान

लगातार तीन दिन से गोलीबारी कर रहा पाकिस्तान

पाकिस्तान अपनी साजिश के तहत सीमावर्ती क्षेत्रों मे गोलीबारी कर रहा है। सांबा जिले के राजपुरा तहसील के सीमावर्ती क्षेत्रों मे सुरक्षा डिच का निर्माण कार्य किया जा रहा है। इसके रोकने के लिए पाकिस्तानी सेना ने इंटरनेशन सीमा पर फायरिंग की। पाकिस्तान इसलिए गोलीबारी कर रहा है कि चल रहे विकास कार्यों को रोका जाए।

ये भी पढ़ें...भारत और अमेरिका के बीच होगा ये बड़ा समझौता, चीन-पाकिस्तान में मची खलबली

रक्षा सूत्रों ने बताया है कि बंई नाला क्षेत्र मे एक पुली का निर्माण कार्य किया जा रहा है। यहां पर बीते तीन दिनों से पाकिस्तानी सेना की तरफ से रुक-रुक कर गोलीबारी की जा रही है। रविवार रात भी सीमा पार से गोलाबारी की गई। लेकिन किसी प्रकार का नुकसान नहीं पहुंचा है।

ये भी पढ़ें...फ्रांस के राष्ट्रपति ने इमरान को लताड़ा, बौखलाया पाकिस्तान, जानिए क्या है पूरा मामला

पाकिस्तान की गोलीबारी का आतंकियों की घुसपैठ कराना भी है। पाकिस्तानी सेना फायरिंग कर जम्मू-कश्मीर में ज्यादा से ज्यादा आतंकियों की घुसैपठ कराना चाहती है। पाकिस्तान की जम्मू-कश्मीर में हिंसा फैलाने की साजिश है।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें

Newstrack

Newstrack

Next Story