×

पाकिस्तान की नीचता: 45 लोगों को कर लिया अगवा, भारत लेगा बदला

पाकिस्तान चीन के नक्शे-कदमों पर चलकर भारत के लिए नापाक हरकतों पर फिर से उतारू हो गया है। भारत को भड़काने और उकसाने की कोशिश करते हुए इस बार पाकिस्तानी नौसेना ने बहुत घिनौनी साजिश को अंजाम दिया है।

Newstrack
Published on: 17 Sep 2020 6:57 AM GMT
पाकिस्तान की नीचता: 45 लोगों को कर लिया अगवा, भारत लेगा बदला
X
पाकिस्तान नापाक हरकतों पर उतारू हो गया है। भारत को भड़काने और उकसाने की कोशिश करते हुए इस बार पाकिस्तानी नौसेना ने बहुत घिनौनी साजिश को अंजाम दिया है।

नई दिल्ली। पाकिस्तान चीन के नक्शे-कदमों पर चलकर भारत के लिए नापाक हरकतों पर फिर से उतारू हो गया है। भारत को भड़काने और उकसाने की कोशिश करते हुए इस बार पाकिस्तानी नौसेना ने बहुत घिनौनी साजिश को अंजाम दिया है। बुधवार को पाकिस्तानी नौसेना ने गुजरात से लगी भारतीय जल सीमा के भीतर घुसकर, वहां के मछुआरों को अगवा कर लिया। ऐसे में 8 नावों में सवार करीब 45 मछुआरों को पाकिस्तानी नौसेना अपने साथ ले गई। ताजा मिली जानकारी के अनुसार, पाकिस्तानी नौसैनिक भारतीय मछुआरों को अगवा कर कराची बंदरगाह ले गए।

ये भी पढ़ें... नेपाल का भारत पर वार: चीन के बाद दुश्मनी पर उतारू, तमाम शहरों पर किया कब्जा

बनाया बंधक और अपने साथ ले गए

भारतीय जल सीमा पर पाकिस्तान द्वारा की गई इस नापाक हरकत ने सभी को बौखला दिया है। पाकिस्तानी नौसेना की घटिया हरकत से राज्य के मछुआरे आक्रोश में हैं। जिसके चलते उन्होंने केंद्र सरकार से इस मामले में दखल देने की मांग की है।

ये भी पढ़ें...कंगना भाग्यशाली: इस शख्स की जमकर की तारीफ, बोली- ये सबसे सम्मानित

भारतीय जल सीमा में ही मछलियां पकड़ रहे थे

The fishermen फोटो-सोशल मीडिया

दूसरी तरफ पाकिस्तानी नौसेना की गिरफ्त से बचकर निकलने वाले मछुआरों ने जानकारी देते हुए बताया कि वे भारतीय जल सीमा में ही मछलियां पकड़ रहे थे। इसी दौरान पाकिस्तानी नौसैनिकों ने उनके साथियों को बंधक बना लिया और अपने साथ ले गए।

आपको बता दें कि ऐसा नहीं है कि ये पहली बार हुआ है। पाकिस्तान पहले भी इस तरह की हरकत कर चुका है। इससे पहले भी उसके कोस्ट गार्ड ने बीती 17 फरवरी को सौराष्ट्र के 17 मछुआरों को उनकी तीन नावों के साथ अगवा कर लिया था।

ये भी पढ़ें...250 करोड़ का होटल मात्र 7.50 करोड़ में बेच डाला, अब इस पूर्व मंत्री की बढ़ी मुसीबतें

2020 तक 270 मछुआरे पाकिस्तान की हिरासत में

बीते काफी समय से पाकिस्तान की तरफ से समय-समय पर मछुआरों को हिरासत में लेने के मामले सामने आते हैं। इस साल जनवरी में पाकिस्तान ने आंध्र प्रदेश के 20 मछुआरों को रिहा किया था। अप्रैल 2020 तक 270 मछुआरे पाकिस्तान की हिरासत में बताए गए हैं।

वहीं पाकिस्तान ने 207 लोगों के अपनी हिरासत में होने की पुष्टि की है। सरकार के प्रयासों के चलते 2014 से लेकर अब तक 21 सौ से अधिक भारतीय मछुआरों की सुरक्षित रिहाई कराई गई है। अब दोनों देशों के साथ लगती समुद्री सीमा पर भारतीय तटरक्षक बल लगातार मछुआरों पर निगरानी रख रहा है।

ये भी पढ़ें...J-K: पाकिस्तान ने LoC पर पुंछ जिले में फायरिंग की, सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story