×

पति ने डेढ़ साल तक शौचालय में बंद रखा, पत्नी ने बाहर आते ही उसी के लिए मांगी दुआ

लोगों ने जब महिला को उसके हाल में देखा तो उनके होश उड़ गये। उस वक्त महिला के शरीर पर मैले-कुचैले कपड़े थे। शरीर में बुरी तरह से गंदगी लिपटी हुई थी। शरीर हड्डियों के ढांचे की तरह नजर आ रहा था।

Newstrack
Published on: 15 Oct 2020 8:25 AM GMT
पति ने डेढ़ साल तक शौचालय में बंद रखा, पत्नी ने बाहर आते ही उसी के लिए मांगी दुआ
X
पुलिस ने जब सख्ती से नरेश से पूछताछ की तो उसने बताया कि दस साल पहले रामरति के पिता और भाई की डेथ हो गई थी। इसी के चलते पत्नी मानसिक संतुलन खो बैठी है।

पानीपत: कहते हैं कि पति कितना भी निर्दयी या अत्याचारी क्यों न हो जाये लेकिन पत्नी हमेशा अपने पति का भला ही चाहती है। वह कभी भी अपने पति को बद्दुआ नहीं देती है, बल्कि हमेशा अपने सुहाग की सलामती के लिए भगवान से दुआ मांगती रहती है।

हरियाणा के पानीपत से ऐसा ही एक मामला सामने आया है। जिसने इस कहावत को फिर से चरितार्थ करने का काम किया है।

दरअसल हरियाणा के पानीपत में एक पति ने अपनी पत्नी को डेढ़ साल से टॉयलेट में बंद करके रखा था। वह रोज उसकी बेरहमी से पिटाई करता था। उसे खाने –पीने को नहीं देता था।

Panipat महिला की फोटो(सोशल मीडिया)

क्या है ये पूरा मामला

ये मामला पानीपत के जिला सनौली इलाके का है। यहां पर रिशपुर गांव में एक महिला रामरति (35) को उसके पति नरेश ने करीब डेढ़ साल पहले घर के टॉयलेट में लॉक करके रखा था।

वह उसे बाहर नहीं आने देता था। जब किसी तरह से मुहल्ले वाले लोगों को ये बात पता चली तो उन्होंने पुलिस को साथ में लेकर महिला को उसके पति के कैद से रिहा कराया।

हैरान करने वाली बात ये कि जब महिला को टॉयलेट से बाहर निकाला गया तो उसका शरीर किसी कंकाल की तरह नजर आ रहा था। बाहर आते ही महिला ने सबसे पहले खाना मांगा तो उसकी हालत देखकर वहां मौजूद लोगों की आंखों से आंसू बहने लगे।

ये भी देखें: मोदी सरकार का एक्शन प्लान, अर्थव्यवस्था को बढ़ाने के लिए किए बड़े ऐलान

घर के बाहर जुआ खेल रहा था पति

इससे भी ज्यादा चौंकाने वाली बात ये कि महिला को रेस्क्यू कराने के लिए जब पुलिस और महिला सुरक्षा की टीम नरेश के दरवाजे पर पहुंची तो वह घर के बाहर कुछ लोगों के साथ बैठकर ताश खेल रहा था।

पुलिस और मौके पर मौजूद लोगों ने उससे रामरती के बारे में जानकारी मांगी तो उसने कुछ भी जवाब देने से इनकार कर दिया। जब पुलिस ने उसके साथ कड़ा रुख अपनाया तब वह सब कुछ बताने को तैयार हो गया।

वह लोगों को पुलिस की टीम के साथ अपने घर की पहली मंजिल पर ले गया। यहां पर उसने टॉयलेट की तरफ कुछ इशारा किया। उसके बाद पुलिस को गड़बड़ होने का अंदेशा हुआ। उन्होंने फौरन जाकर टॉयलेट का दरवाजा खोला तो उसके अंदर एक महिला अस्त व्यस्त हालत में बैठी हुई थी।

Arrest जेल में बंद कैदी की फोटो(सोशल मीडिया)

हालत देखकर दंग रह गये लोग

लोगों ने उसे देखा तो उनके होश उड़ गये। उस वक्त महिला के शरीर पर मैले-कुचैले कपड़े थे। शरीर में बुरी तरह से गंदगी लिपटी हुई थी। शरीर हड्डियों के ढांचे की तरह दिखाई दे रहा था।

बालों में गुच्छे जैसे पड़ गए थे। उसके शरीर से बदबू आ रही थी। महिला को देखकर साफ लग रहा था कि वह काफी समय से टॉयलेट में बंद थी। न तो उसने नहाया था न ही कपड़े बदले थे।

ये भी देखें: पाकिस्तान में दहशत, एयरफोर्स चीफ बोले- राफेल से जल्द हमला कर सकता है भारत

नहलाते ही मांगने लगी चूड़ी, बिंदी

सबसे पहले तो उसे बाहर निकालकर नहलाया गया। साफ कपड़े पहनाए गए तो उसने चूड़ियां, बिंदी और लिप्स्टिक भी लगाने को मांगी। जिसके बाद उसे अच्छे से तैयार किया गया। महिला ठीक से उठ भी नहीं पा रही थी। उसने खाने के लिए रोटी मांगी।

नरेश ने सफाई में कही ऐसी बात

उधर उसके पति नरेश का कहना था कि दस साल पहले रामरति के पिता और भाई की डेथ हो गई थी। इस कारण से उसकी पत्नी मानसिक संतुलन खो बैठी है।

वह मानसिक बीमार हो गई थी। वह किसी को नुकसान न पहुंचाए और कहीं चली न जाए इसलिए उसने, रामरति को बंद करके रखा था। लेकिन जब पुलिस ने उसके पति से रामरति के इलाज के कागज मांगे गए तो वह नहीं दिखा सका। जिसके बाद पुलिस ने विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। जबकि उसकी पत्नी को इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट करा दिया गया है। उसके पति को किसी भी वक्त गिरफ्तार किया जा सकता है।

ये भी देखें: पावर ग्रिड किसे कहते हैं, ये कब फेल होता है, इससे कैसे बचा जा सकता है, यहां जानें

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

न्यूजट्रैक के नए ऐप से खुद को रक्खें लेटेस्ट खबरों से अपडेटेड । हमारा ऐप एंड्राइड प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें – Newstrack App

Newstrack

Newstrack

Next Story