×

इधर CAA का विरोध: तो उधर मिली PAK की हसीना बेन को नागरिकता

पूरे देश में इन दिनों नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के खिलाफ प्रदर्शन जारी है। सभी विरोध के बीच इसको लेकर गुजरात से एक खबर आ रही हैं।

Roshni Khan
Published on: 19 Dec 2019 6:28 AM GMT
इधर CAA का विरोध: तो उधर मिली PAK की हसीना बेन को नागरिकता
X

नई दिल्ली: पूरे देश में इन दिनों नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के खिलाफ प्रदर्शन जारी है। सभी विरोध के बीच इसको लेकर गुजरात से एक खबर आ रही हैं। यहां बताया जा रहा है कि गुजरात में पाकिस्तान से आई एक महिला को भारत की नागरिकता दे दी गई है। उस महिला ने पाकिस्तान में रह कर भारत आने के लिए दो साल पहले नागरिकता के लिए अप्लाई किया था, जिसके बाद अब उन्हें नागरिकता मिली है।

ये भी देखें:रिलीज से पहले दबंग-3, सलमान के फैंस ने किया ऐसा कांड, नहीं होगा विश्वास

हसीना बेन रहने वाली भारत की ही हैं लेकिन 1999 में शादी के बाद वो पाकिस्तान चली गई थीं। लेकिन कुछ टाइम के बाद उनके पति की मौत हो गई और वह भारत वापस आ गईं। दो साल पहले उन्होंने भारत में नागरिकता के लिए अप्लाई किया था, अब 18 दिसंबर 2019 को भारत की तरफ से उन्हें नागरिकता का प्रमाणपत्र दिया गया है।

नागरिकता कानून का हो रहा है विरोध

आपको बता दें कि अमित शाह ने नागरिकता संशोधन एक्ट लागू करवाया है, जिसकी वजह से देश के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन जारी है। देश की विपक्षी पार्टियां इस बात का विरोध कर रही हैं कि ये कानून संविधान के आर्टिकल 14 का उल्लंघन करता है और इसके साथ ही कई अन्य बातों का भी उल्लंघन करता है।

ये भी देखें:IPL 2020 की निलामी आज: इन स्टार खिलाड़ियों पर होंगी निगाहें

गृह मंत्री ने नकारा है विपक्ष का आरोप

वैसे तो, विपक्ष के किसी भी तरह के आरोप को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नकारा है। अमित शाह ने दावा किया है कि ये बिल किसी भी तरह से भारत में रह रहे नागरिकों को प्रभावित नहीं करता है और ना ही भारतीय मुसलमानों को इससे कोई दिक्कत होने वाली है। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि अगर पड़ोसी देश से कोई मुस्लिम भारत में नागरिकता के लिए अप्लाई करता है तो नियम के मुताबिक उसे भी नागरिकता मिल सकती है।

CCA के अंदर अफगानिस्तान, बांग्लादेश, पाकिस्तान से आने वाले हिंदू, जैन, बौद्ध, सिख, ईसाई, पारसी शरणार्थियों को भारत की नागरिकता दी जाएगी।

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story