×

आखिर बागेश्वर धाम से 4 महीने में कहां गायब हो गए 21 लोग, पुलिस भी नाकाम, कहीं कुछ ऐसा खेल तो नहीं

People Missing from Bageshwar Dham: बागेश्वर धाम से पिछले 4 महीने से 21 लोग गायब हो गए। गायब होने वाले लोगों के लिए पुलिस लगातार जांच कर रही हालांकि अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली।

Snigdha Singh
Published on: 10 May 2023 2:52 PM GMT
आखिर बागेश्वर धाम से 4 महीने में कहां गायब हो गए 21 लोग, पुलिस भी नाकाम, कहीं कुछ ऐसा खेल तो नहीं
X
Image: Social Media

Bageshwar Dham: मध्य प्रदेश के छतरपुर वाले बागेश्वर धाम सरकार पिछले कुछ दिनों से पर्ची निकलवाने वाले बाबा बागेश्वर सुर्खियों में हैं। एक बार फिर खबर बागेश्वर धाम से ही है। दरअसल, यहां दर्शन के लिए जाने वाले 21 लोग पिछले चार महीने में लापता हो गए। इनमें 9 लोग तो वापस आ गए लेतिन 12 लोगों के विषय में कोई जानकारी नहीं। हैरान करने वाली बात ये है कि पुलिस की जांच पड़ताल में भी कुछ पता नहीं चल पा रहा है।

बागेश्वर बाबा के आश्रम मध्यप्रदेश के छतरपर में बालाजी बागेश्वर सरकार के नाम से है। लोगों का ऐसा दावा है और इसके कुछ वीडियो भी हैं कि बाबा बागेश्वर पर्ची निकलवाते हैं और उससे जुड़ी समस्या समेत सारी बाते खुद बता देते हैं। आए हुए लोगों की समस्याओं के निदान का दावा भी करते हैं। ऐसे में जब बाबा इतने शक्तिशाली और प्रभावी हैं तो आखिर 21 लोग कहां गायब हो गए। पुलिस तो जांच करने के बाद भी नाकाम है। ऐसे में बाबा ही अपनी चमत्कारी शक्तियों से गायब लोगों का पता बताएं या खोज निकाले। न तो घरवाले कुछ बता पा रहे, न आश्रम प्रशासन और न ही पुलिस कुछ खोज पाने में सक्षम है। हमारा उद्देश्य किसी की भावनाओं को आहत पहुंचाने के नहीं लेकिन इस तरह की घटनाओं ने कई सवाल खड़े होते हैं।

अभी भी लापता 12 लोग

पिछले चार महीनों में अलग-अलग करके करीब 21 लोग गायब हुए। इसमें 9 लोग वापस आ गए जबकि 12 लोगों का अभी भी कोई पता नहीं चल पा रहा है। गायब हुए लोगों में करीब आधा दर्जन से अधिक दर्शनार्थी एक ही थाने के हैं। वहीं वापस लौटे लोगों ने भी किसी तरह का खुलासा नहीं किया है। फिलहाल पुलिस गायब लोगों का सुराग लगाने में लगी है। इनमें अधिक संख्या महिलाओं की है।

पहले भी इन बाबाओं के आश्रम से गायब हो चुके लोग

बाबा बागेश्वर धाम से पहले भी आशाराम बापू और राम रहीम जैसे बाबाओं के आश्रम से लोग गायब हो चुके हैं। शिकायतों की बाद पुलिस ने जब जांच पड़ताल शुरू की तो कई तरह की घटनाओं का खुलासा हुआ। इसके बाद बाबाओं को जेल हुई।

Snigdha Singh

Snigdha Singh

Next Story