×

पेट्रोल-डीजल सस्ता: मंहगाई से मिली बड़ी राहत, यहां जानें नए रेट

पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर विपक्ष हमलावर है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस महीने के अधिकतर दिन कच्चे तेल की कीमतों में नरमी का रुख रहा, लेकिन घरेलू बाजार में पेट्रोल-डीजल की कीमतें लगातार बढ़ी हैं।

Newstrack
Published on: 2 July 2020 8:01 AM GMT
पेट्रोल-डीजल सस्ता: मंहगाई से मिली बड़ी राहत, यहां जानें नए रेट
X

नई दिल्ली: देश में कोरोना के कारण लगे लॉक डाउन के बाद, जनता के सामने पेट्रोल-डीजल के महंगे होने से काफी परेशान थी। पेट्रोल डीजल के महंगाई से जूझ रही जनता को सरकारी तेल कंपनियों ने राहत दी है। बता दें कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोत्तरी के दौरान कांग्रेस और देश की अन्य विपक्षी पार्टियों ने विरोध-प्रदर्शन भी किया था।

कच्चा तेल सस्ता होने बावजूद पेट्रोल-डीजल की कीमतें लगातार बढ़ी

बता दें कि बीते कुछ दिनों से पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर विपक्ष हमलावर है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस महीने के अधिकतर दिन कच्चे तेल की कीमतों में नरमी का रुख रहा, लेकिन घरेलू बाजार में पेट्रोल-डीजल की कीमतें लगातार बढ़ी हैं। पिछले 24 दिनों में डीजल की कीमत में 11.23 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। इतने दिनों में पेट्रोल का दाम भी 9.17 रुपये प्रति लीटर चढ़ गया। लेकिन आज इसका दाम स्थिर है।

प्रमुख महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें

आज दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 80.43 रुपये प्रति लीटर है। वहीं, डीजल की कीमत 80.53 रुपये प्रति लीटर है। आईओसीएल की वेबसाइट से मिली जानकारी के अनुसार, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत क्रमश: 82.10, 87.19 और 83.63 रुपये प्रति लीटर है। डीजल की बात करें, तो इन महानगरों में इसका दाम क्रमश: 75.64, 78.83 और 77.72 रुपये है।

ये भी देखें: पाकिस्तान का कृष्ण मंदिर: इमरान को नहीं हजम हो रहा ये, चल रहा जबरदस्त विरोध

ऐसे जानें आपके शहर में पेट्रोल-डीजल का क्या है दाम

पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा।

प्रति दिन सुबह छह बजे बदलती है कीमत

बता दें कि प्रति दिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।

ये भी देखें: भारत से कांपा चीन: निकल गई सारी हेकड़ी, हुआ अरबों डॉलर का नुकसान

ऐसे हो जाता है पेट्रोल-डीजल का दाम दोगुना

विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं। डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है।

ये भी देखें: दहल उठी दुनिया: 50 लोगों की दर्दनाक मौत, सभी समा गए धरती में

पेट्रोल-डीजल के दामों में उतार-चढ़ाव अन्य चीजों के भाव को भी प्रभावित करता है

पेट्रोल-डीजल के दामों में उतार-चढ़ाव बाज़ार में मौजूद अन्य चीजों के भाव को भी प्रभावित करता है। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद दाम लगभग दोगुना हो जाता है।

Newstrack

Newstrack

Next Story