×

ArmyDay: देश की आन-बान-शान भारतीय सेना को ऐसे मिल रही शुभकामनाएं

हर साल 15 जनवरी को थल सेना दिवस के रुप में मनाया जाता है। हर साल की तरह आज भी दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी सेना यानि कि भारतीय सेना थल सेना दिवस मना रही है।

Shreya
Published on: 15 Jan 2020 6:31 AM GMT
ArmyDay: देश की आन-बान-शान भारतीय सेना को ऐसे मिल रही शुभकामनाएं
X
ArmyDay: देश की आन-बान-शान भारतीय सेना को ऐसे मिल रही शुभकामनाएं

नई दिल्ली: हर साल 15 जनवरी को थल सेना दिवस के रुप में मनाया जाता है। हर साल की तरह आज भी दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी सेना यानि कि भारतीय सेना थल सेना दिवस मना रही है। 72वें सेना दिवस के मौके पर आर्मी चीफ मनोज मुकुंद नरवणे ने कहा कि, हमारे देश के नागरिकों के दिल और दिमाग में भारतीय सेना के लिए विशेष स्थान है। सेना में जाति, धर्म और क्षेत्र के ऊपर कभी भेदभाव नहीं किया जाता। उन्होंने कहा कि, मुझे उम्मीद है कि आप नाग, नमक और सिद्धान्त का पालन करते हुए देश के विश्वास पर खरा उतरेंगे।

सेना हर चुनौती के लिए है तैयार- आर्मी चीफ

उन्होंने आगे कहा कि सेना दिवस के मौके पर हम सभी अपने आपको देश को समर्पित करते हैं। उन्होंने कहा कि सेना हर चुनौती के लिए तैयार है।

पीएम मोदी ने ट्वीट कर सैनिकों को किया सलाम

सेना दिवस के खास मौके पर पीएम मोदी ने भारत की सेना और सभी सैनिकों के साहस को सलाम करते हुए लिखा कि, भारत की सेना मां भारती की आन-बान और शान है। सेना दिवस के अवसर पर मैं देश के सभी सैनिकों के अदम्य साहस, शौर्य और पराक्रम को सलाम करता हूं।



यह भी पढ़ें: ऐसी देखेंगी आलिया: गंगुबाई बन कर स्क्रीन पर मचाएंगी बवाल

पीएम मोदी ने लिखा-

उन्होंने एक वीडियो को रिट्वीट करते हुए लिखा कि, हमारी सेना अपनी वीरता और व्यावसायिकता के लिए जानी जाती है। इसकी मानवीय भावना के लिए भी सम्मान किया जाता है। जब भी लोगों को मदद की जरूरत होती है, हमारी सेना मौके पर पहुंच गई है और हर संभव मदद की है! हमारी सेना पर गर्व है। मैं शमीमा और उनके बच्चे के अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करता हूं।



रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने भी दी बधाई

पीएम मोदी के अलावा केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने भारतीय सेना को सलामी दी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि, सेना दिवस पर आज, मैं सभी बहादुर भारतीय सेना के जवानों को सलाम करता हूं और भारत को एक सुरक्षित स्थान बनाने में उनकी अदम्य भावना, वीरता और बलिदान को गर्व के साथ याद करता हूं।



राष्ट्रपति ने सेना दिवस के मौके पर दी बधाई

वहीं राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने सेना दिवस के मौके पर ट्वीट किया कि, सेना दिवस के अवसर पर भारतीय सेना के सभी फौजी भाई-बहनों, युद्धवीरों और उनके परिवारों को बधाई। आप हमारे राष्ट्र के गौरव हैं और हमारी आजादी के रखवाले। आपकी सर्वोच्च त्याग भावना ने हमारी संप्रभुता की रक्षा की है, देश का गौरव बढ़ाया है और लोगों की सुरक्षा की है। जय हिन्द!



यह भी पढ़ें: ममता है ‘राक्षसी’: तो बीजेपी के नेता हैं ‘देवता’, बयान पर मचा घमासान

अमित शाह ने सैनिकों की वीरता को किया सलाम

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सैनिकों की वीरता को सलाम करते हुए लिखा है कि, भारतीय सेना के जवानों और उनके परिवारों को सेना दिवस पर शुभकामनाएं। भारतीय सेना का समर्पण, प्रतिबद्धता, अनुशासन और मूल्य सभी देशवासियों के लिए एक प्रेरणा है। हम अपने वीर सैनिकों की वीरता को सलाम करते हैं जिन्होंने मातृभूमि के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया है।



राहुल गांधी ने आर्मी डे की दी शुभकामनाएं

इसके अलावा कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी ट्वीट करते हुए सेना दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने लिखा कि, देश की सीमाओं की रक्षा में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले भारतीय सेना के सभी बहादुर जवानों, पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को थल सेना दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। जय हिन्द!



क्यों मनाया जाता है सेना दिवस

हर साल आज (15 जनवरी) ही के दिन भारतीय थल सेना दिवस मनाया जाता है। साल 1949 में 15 जनवरी को ही फील्ड मार्शल केएम करियप्पा ने भारतीय सेना की कमान संभाली थी। उन्होंने जनरल फ्रांसिस बुचर से सेना की कमान ली थी। बता दें कि फ्रांसिस बुचर भारत के अंतिम ब्रिटिश कमांडर इन चीफ थे। आज ही के दिन फ्रांसिस बुचर भारतीय सेना के पहले कमांडर इन चीफ बने थे।

इसी वजह से आज के दिन को फील्ड मार्शल केएम करियप्पा के भारतीय थल सेना के शीर्ष कमांडर का पदभार ग्रहण करने के उपलक्ष्य में हर साल मनाया जाता है। आर्मी दिवस के मौके पर पूरा देश थल सेना के अदम्य साहस, वीरता, शौर्य और सैनिकों की कुर्बानी को याद करता है।

यह भी पढ़ें: आप थक जाएंगे लेकिन नहीं रूकेगा ये फोन, इस दिन हो रहा लॉन्च

Shreya

Shreya

Next Story