×

चीन सीमा विवाद पर सर्वदलीय बैठक, इस पार्टी को न्योता नहीं, ये है वजह

भारत-चीन विवाद पर पीएम मोदी ने सभी राजनीतिक दलों को चर्चा के लिए बुलाया है। बैठक शुक्रवार शाम 5 बजे होनी है। बैठक में जो राजनीतिक दल शामिल होने वाले हैं, उनकी सूची भी जारी हो गयी है।

Shivani Awasthi
Published on: 18 Jun 2020 5:46 PM GMT
चीन सीमा विवाद पर सर्वदलीय बैठक, इस पार्टी को न्योता नहीं, ये है वजह
X

नई दिल्ली: भारत और चीन के बीच सीमा विवाद पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई है। इस बैठक में दोनों देशों के बीच हुए सीमा विवाद पर चर्चा होगी। जानकारी के मुताबिक, शाम 5 बजे पीएम मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये देश की राजनीतिक पार्टियों के प्रमुखों के साथ बात करेंगे। कहा जा रहा है कि इस बैठक में आम आदमी पार्टी को आमंत्रित नहीं किया गया है।

भारत-चीन सीमा विवाद पर सर्वदलीय बैठक

दरअसल, 5 मई को लद्दाख में सीमा पर भारत और चीन के सैनिकों के बीच झड़प हो गयी थी। मामले में दोनों देशों के बीच अलग अलग स्तर पर लगभग 10 बैठके हुई लेकिन बेनतीजा निकली। वहीं हाल ही में 15 जून को दोनों देशों के सैनिक फिर LAC पर गलवान वैली में भिड़ गए। दोनों तरफ के सैनिकों के बीच हुई झड़प में भारत के 20 जवान शहीद हो गए। उसके बाद से मामला बढ़ता चला गया। राजनीतिक दलों समेत भारत में चीन को लेकर रोष है।

पीएम मोदी करेंगे राजनीतिक दलों संग सीमा विवाद पर चर्चा

इसी मामले में अब पीएम मोदी ने सभी राजनीतिक दलों को चर्चा के लिए बुलाया है। बैठक शुक्रवार शाम 5 बजे होनी है। बैठक में जो राजनीतिक दल शामिल होने वाले हैं, उनकी सूची भी जारी हो गयी है।

ये भी पढ़ेंः भारत-चीन तनाव: चीनी कंपनी से करार पर BCCI का बड़ा बयान, कह दी ऐसी बात

पांच से ज्यादा सांसदों वाली पार्टियों को न्योता, AAP को आमंत्रण नहीं

बताया जा रहा है कि इस बैठक में उन्ही पार्टियों को आमंत्रित किया गया है, जिनके पास से ज्यादा सांसद हैं। ऐसे में कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, टीएमसी, जेएमएम, टीडीपी समेत लगभग 12 से 15 दल शामिल होंगे लेकिन जानकारी के मुताबिक, इन दलों में अरविन्द केजरीवाल की अध्यक्षता वाली आम आदमी पार्टी का नाम शामिल नहीं हैं।

मालामाल पॉलिटिकल पार्टियां, BJP की संपत्ति 627% बढ़ी, जानिए अन्य का हाल

इन राजनीतिक दलों के नेता होंगे सर्वदलीय बैठक में शामिल

-कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी

-समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव

-JMM के अध्यक्ष हेमंत सोरेन

-TMC प्रमुख और पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी

-TDP के अध्यक्ष चंद्रबाबू नायडू

-शिवसेना के प्रमुख और महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे

-लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान

ये भी पढ़ेंः चीन की चुप्पी: सीमा पर मारे गए कितने चीनी सैनिक, क्यों नहीं बता रहे जिनपिंग

-शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल

-TRS के प्रमुख और तेलंगाना के सीएम के चंद्रशेखर राव

-बीजू जनता दल के अध्यक्ष और ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक

-CPI (M)के महासचिव सीताराम येचुरी

-NCP के प्रमुख शरद पवार

-YSR कांग्रेस के अध्यक्ष और आंध्र प्रदेश के सीएम जगन मोहन रेड्डी

-JDU के अध्यक्ष और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

-DMK के अध्यक्ष एमके स्टालिन

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shivani Awasthi

Shivani Awasthi

Next Story