×

Vande Bharat Express Train: असम की पहली और देश की 19वीं वंदे भारत एक्सप्रेस, PM आज दिखाई हरी झंडी, जानें पूरी डिटेल

Vande Bharat Express Train: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिग के माध्यम से गुवाहाटी से न्यू जलपाईगुड़ी ने बीच वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

Jugul Kishor
Published on: 29 May 2023 7:43 AM GMT (Updated on: 29 May 2023 12:53 PM GMT)
Vande Bharat Express Train: असम की पहली और देश की 19वीं वंदे भारत एक्सप्रेस, PM आज दिखाई हरी झंडी, जानें पूरी डिटेल
X
पीएम नरेंद्र मोदी ( सोशल मीडिया)

Vande Bharat Express Train: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी कि सोमवार (29 मई) को असम की पहली और देश की 19 वीं वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखा दी है। पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिग के माध्यम से गुवाहाटी से न्यू जलपाईगुड़ी ने बीच वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा गुवाहाटी रेलवे स्टेशन पर होने वाले उद्घाटन समारोह में शामिल हुए।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि आज बहुत ही सौभाग्य का दिन है कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुवाहाटी से न्यू जलपाईगुड़ी के बीच वंदे-भारत को हरी झंडी दिखाई है। आज से 10 साल पहले तक नॉर्थ ईस्ट के बारे में केवल लूक ईस्ट की पॉलिसी होती थी। पीएम मोदी ने आकर उसको बदला और एक्ट ईस्ट की पॉलिसी लेकर आए।

यात्रियों के समय में 1 घंटे की होगी बचत

ये वंदे भारत एक्सप्रेस गुवाहाटी और न्यू जलपाईगुड़ी के बीच चलेगी। वंदे भारत ट्रेन गुवाहाटी और न्यू जलपाईगुड़ी के बीच लगभग 411 किलोमीटर की दूरी को 5 घंटे 30 मिनट के समय में पूरा करेेगी। जबकि वर्तमान समय इस यात्रा को पूरा करने में 6 घंटे 30 मिनट का समय लेती है। वंदे भारत के चल जाने से लोगों के समय में एक घंटे की बचत होगी। पीएमओ ने कहा कि वंदे भारत एक्सप्रेस के चलने से लोगों को गति और आराम के साथ यात्रा करने का साधन प्रदान करेगी‌ और इससे क्षेत्र में पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

सप्ताह में 6 दिन चलेगी वंदे भारत एक्सप्रेस

जानकारी के मुताबिक गुवाहाटी और न्यू जलपाईगुड़ी के बीच चलने वाले ये ट्रेन मंगलवार को छोड़कर सप्ताह में 6 दिन चलेगी। वंदे भारत एक्सप्रेस रास्ते में कामाख्या, न्यू बोंगईगांव, कोकराझार, न्यू अलीपुर द्वार और न्यू कूचविहार स्टेशनों पर रूकेगी। इस ट्रेन में कुल 8 कोच होंगे। इनमें सात एसी चेयर कार और एक एग्जीक्यूटिव क्लास कोच होगा। इसमें 530 यात्रियों के बैठने की व्यस्स्था है।

बता दें कि वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन वर्तमान समय देश के 18 रूटों पर चल रही है। अब गुवाहाटी और न्यू जलपाईगुड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस देश की 19 वीं ट्रेन होगी। ये सभी ट्रेनें चेन्नई इंटीग्रल कोच फैक्ट्री मेें निर्मित की जा रही हैं।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Next Story