×

PM Modi Gwalior Visit: 'दुनिया में जमी भारत की धाक...हमारी सफलता अभूतपूर्व', PM मोदी बोले- भारत जल्द दूर करेगा गरीबी

PM Modi Gwalior Visit : पीएम मोदी ने कहा, 'भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है। आज भारत ग्लोबल फिनटेक एडॉप्शन रेट में नंबर एक पर है। आज के भारत के लिए कुछ भी असंभव नहीं।'

aman
Report aman
Published on: 21 Oct 2023 3:38 PM GMT (Updated on: 21 Oct 2023 4:04 PM GMT)
PM Modi Gwalior Visit
X

PM Modi in Gwalior (Social Media)

PM Modi Gwalior Visit : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार (21 अक्टूबर) को मध्य प्रदेश के ग्वालियर दौरे पर थे। यहां अपने संबोधन में उन्होंने केंद्र की योजनाओं के बारे में बताया। पीएम मोदी बोले, '2014 में जब देश ने मुझे 'प्रधान सेवक' का दायित्व सौंपा, तब मेरे पास दो रास्ते थे। सिर्फ तात्कालिक लाभ के लिए काम करें या दीर्घकालिक नजरिया अपनाएं। उन्होंने कहा, आज हमारी सरकार को 10 वर्ष पूरे होने को हैं। इस दौरान दीर्घकालिक योजनाओं के साथ हमने जो फैसले लिए वो अभूतपूर्व हैं'।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में केंद्र सरकार की नीतियों, योजनाओं और वैश्विक पटल पर भारत के छाने की बात दोहराई। उन्होंने कहा, 'आज भारत सफलता की जिस नई ऊंचाई पर है, वह अभूतपूर्व है। आज पूरी दुनिया में भारत की धाक जमी है। पीएम ने ISRO के चंद्रयान- 3 की सफलता पर गर्व जाहिर करते हुए कहा कि, 23 अगस्त को भारत चंद्रमा पर वहां पहुंचा, जहां अब तक कोई देश नहीं पहुंच पाया था।'

ये भी पढ़ें ...MP Election 2023: '20 वर्षों से बीजेपी पर भरोसा जताया...एक मौका और दें', PM मोदी ने मध्य प्रदेश की जनता को लिखा पत्र

PM मोदी- हमेशा Out of The Box सोचिए

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में आगे कहा, 'मेरा एक मंत्र याद रखिएगा। हमेशा Out of The Box सोचिए। जैसे हमारे माधवराव सिंधिया जी (Madhavrao Scindia) जब रेल मंत्री थे, तब उन्होंने शताब्दी ट्रेनें शुरू करवाई थीं। इसके तीन दशक बाद तक भारत में फिर ऐसी आधुनिक ट्रेन नहीं शुरू हो पाई। अब देश में 'वंदे भारत' का जलवा है। कल ही 'नमो भारत' की रफ्तार भी आपने देखी है।' दरअसल, पीएम मोदी ग्वालियर में सिंधिया स्कूल के 125वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल होने पहुंचे थे।

भारत विश्व की सबसे तेज गति से बढ़ती अर्थव्यवस्था

पीएम मोदी ने भारत की अर्थव्यवस्था पर भी विचार प्रकट किए। उन्होंने कहा, आज भारत विश्व की सबसे तेज गति से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था है। भारत ग्लोबल फिनटेक एडॉप्शन रेट (Global Fintech Adoption Rate) में नंबर एक पर है। आज ही गगनयान के क्रू एस्केप सिस्टम का सफल परीक्षण किया गया। आज भारत के लिए कुछ भी असंभव नहीं है।'

ये भी पढ़ें ...RRTS Trains: भारत की पहली RAPID ट्रेन का नाम होगा 'NaMo Bharat', PM मोदी कल करेंगे उद्घाटन

PM मोदी- आपका सपना ही मेरा संकल्प है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्यक्रम में संबोधन के दौरान केंद्र की योजनाओं की तारीफ की। वो बोले, 'भारत गरीबी भी दूर करेगा और विकसित भी बनेगा। आज का भारत जो भी कर रहा है वह बड़े स्तर पर कर रहा है। पीएम ने ये भी कहा कि, आपके सपने और संकल्प दोनों बड़े होने चाहिए। आपका सपना ही मेरा संकल्प है।'

सिंधिया स्कूल के 125वें स्थापना दिवस गए थे PM

आपको बता दें, प्रधानमंत्री मोदी मध्य प्रदेश के ग्वालियर स्थित सिंधिया स्कूल के 125वें स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को शामिल होने गए थे। उन्होंने सिंधिया स्कूल के 125 वर्ष पूरे होने पर लोगों को बधाई दी। साथ ही, 'आजाद हिंद सरकार' के स्थापना दिवस की भी बधाई दी।

ये भी पढ़ें ..'भारत में बड़े पैमाने पर तैयार हो रहे स्किल्ड वर्कर्स', 511 प्रमोद महाजन ग्रामीण कौशल विकास केंद्रों के शुभारंभ पर बोले PM मोदी

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story