×

'देशवासियों के Tax से भारत का हो रहा विकास', MP रोजगार मेले में बोले प्रधानमंत्री, 5580 शिक्षकों को बांटे नियुक्ति पत्र

PM Modi Rojgar Mela: प्रधानमंत्री मोदी ने वर्चुअली मध्य प्रदेश में आयोजित रोजगार मेले को संबोधित किया। उन्होंने 5,580 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र बांटे। वीडियो संदेश के जरिये पीएम ने कहा, संबोधित करते हुए कहा, 'देश के नागरिक टैक्स भरने के लिए तेजी से आगे आ रहे हैं।'

Aman Kumar Singh
Published on: 21 Aug 2023 10:26 AM GMT
देशवासियों के Tax से भारत का हो रहा विकास, MP रोजगार मेले में बोले प्रधानमंत्री, 5580 शिक्षकों को बांटे नियुक्ति पत्र
X
PM Modi Rojgar Mela (Social Media)

PM Modi Rojgar Mela: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार (21 अगस्त) को देश की 'हृदयस्थली' मध्य प्रदेश में रोजगार मेला (MP Rojgar Mela) कार्यक्रम के लिए वीडियो संदेश जारी किया। पीएम मोदी वर्चुअली कार्यक्रम से जुड़े। उन्होंने 'रोजगार मेले में 5,580 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र बांटे। उन्होंने प्रोग्राम को वीडियो संदेश के जरिये संबोधित किया। प्रधानमंत्री बोले, 'राष्ट्रीय चरित्र की भूमिका देश के विकास के लिए बेहद अहम है।' अपने संदेश में पीएम मोदी ने देश के टैक्सपेयर की सराहना की।

अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा, 'नियुक्ति पत्र प्राप्त नवनियुक्त साथियों को शुभकामनाएं। शिक्षक भाई-बहनों को बहुत शुभकामनाएं। NEP (National Education Policy) का बहुत बड़ा योगदान है। प्रधानमंत्री ने अपने वीडियो संदेश में कहा कि, लोगों का सरकार पर भरोसा बढ़ा है।'

'13.5 करोड़ भारतीय गरीबी रेखा से ऊपर आए'

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने वीडियो संदेश में कहा, 'नीति आयोग (NITI Aayog) की रिपोर्ट में सामने आया है कि महज 5 साल के भीतर 13.5 करोड़ भारतीय गरीबी रेखा से ऊपर आए। एक अन्य रिपोर्ट ITR के आंकड़ों के अनुसार, 9 साल में औसत आय 2014 में जो 4 लाख थी, वो 2023 में बढ़कर 13 लाख हो गई है। प्रधानमंत्री ने कहा, 'ये आंकड़े उत्साह बढ़ाने के साथ-साथ यकीन दिलाते हैं कि, रोजगार के नए अवसर बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा, देश के लोगों का भरोसा सरकार पर लगातार बढ़ा है। इसलिए वो ईमानदारी से अपना टेस्ट देने के लिए आगे आ रहे हैं।'

Tax भरने बड़ी संख्या में लोग आगे आए यहीं

प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा, 'साल 2014 से पहले अर्थव्यवस्था विश्व में 10वे नंबर पर थी। आज हम 5वें नंबर पर पहुंच चुके हैं। देश के नागरिक 2014 से पहले के घोटाले और करप्शन के दौर को भूल नहीं सकते। उन्होंने कहा, आज गरीब के हक का पूरा पैसा सीधे उसके खाते में जा रहा है।' इस दौरान पीएम मोदी ने देश के करदाताओं का उत्साहवर्धन किया। बोले, वर्तमान में देश के नागरिक टैक्स भरने के लिए आगे आ रहे हैं। वे बड़ी संख्या में आगे आए हैं। देशवासी जानते हैं कि उनके टैक्स का इस्तेमाल देश के विकास के लिए किया जा रहा है।'

Aman Kumar Singh

Aman Kumar Singh

Next Story