×

देश के पहले PM नेहरू की पुण्यतिथि आज, पीएम मोदी और राहुल ने दी श्रद्धांजलि

देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की आज 56वीं पुण्यतिथि मनाई जा रही है है। 27 मई 1964 को जवाहर लाल नेहरू का निधन हुआ था। पुण्यतिथि के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत देश के अन्य बड़े नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Dharmendra kumar
Published on: 27 May 2020 4:57 AM GMT
देश के पहले PM नेहरू की पुण्यतिथि आज, पीएम मोदी और राहुल ने दी श्रद्धांजलि
X

नई दिल्ली: देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की आज 56वीं पुण्यतिथि मनाई जा रही है है। 27 मई 1964 को जवाहर लाल नेहरू का निधन हुआ था। पुण्यतिथि के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत देश के अन्य बड़े नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विटर कर कहा कि पुण्यतिथि पर देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू को श्रद्धांजलि।



यह भी पढ़ें...राहुल गांधी ने की एक्सपर्ट से बात, जानिए गर्मी से कोरोना खत्म होगा या नहीं

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि पंडित जवाहर लाल नेहरू जी एक बहादुर स्वंतत्रता सेनानी, आधुनिक भारत के निर्माता और हमारे पहले प्रधानमंत्री थे। उन्होंने देश को ऐसे बड़े संस्थान दिए जो वक्त पर हमारे काम आ सके। उनकी पुण्यतिथि पर मैं देश के महान बेटे को नमन करता हूं।



इनके अलावा कांग्रेस ने जवाहर लाल नेहरू के कई ऐतिहासिक वक्तव्य, उनके द्वारा किए गए कामों का ब्योरा ट्वीट किया है।



यह भी पढ़ें...‘आस्था के प्रश्न तथा अम्फान एवं कोरोना का साहचर्य’

गौरतलब है कि पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू का जन्म 14 नवंबर, 1889 को इलाहाबाद में हुआ था। 1947 में जब भारत को आजादी मिली तो वो स्वतंत्र भारत के पहले प्रधानमंत्री बने। संसदीय सरकार की स्थापना और विदेशी मामलों पर गुटनिरपेक्ष नीतियों की शुरुआत जवाहरलाल नेहरू ने की थी।

27 मई 1964 की सुबह नेहरू की तबीयत खराब हो गई और और दो बजे उनका निधन हो गया। पंडित नेहरु कुल 11 बार नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामित किए थे।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story