×

PM मोदी ने भ्रष्टाचार पर जमकर किया प्रहार, पढ़िए भाषण की बड़ी बातें

पीएम मोदी ने भ्रष्टाचार पर बोलते हुए कहा कि बीते वर्षों में देश भ्रष्टाचार पर जीरो टालरेंस की अप्रोच के साथ आगे बढ़ा है। 2014 से अब तक प्रशासनिक, बैंकिंग प्रणाली, हेल्थ, शिक्षा, कृषि, श्रम हर क्षेत्र में सुधार हुए।

Newstrack
Published on: 27 Oct 2020 1:20 PM GMT
PM मोदी ने भ्रष्टाचार पर जमकर किया प्रहार, पढ़िए भाषण की बड़ी बातें
X
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 2016 में मैंने कहा था कि गरीबी से लड़ रहे हमारे देश में भ्रष्टाचार का रत्ती भर भी स्थान नहीं है।

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को विजिलेंस एंड एंटी करप्शन के नेशनल कॉन्फ्रेंस का उद्घाटन किया। इसके साथ ही इस राष्ट्रीय सम्मेलन को प्रधानमंत्री ने संबोधित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पहले गृह मंत्री के रूप में सरदार पटेल जी ने ऐसी व्यवस्था बनाने का प्रयास किया जिसकी नीतियों में नैतिकता हो। बाद के दशकों में कुछ अलग ही परिस्थितियां बनी। हजारों करोड़ के घोटाले, शैल कंपनियों का जाल, टैक्स चोरी, ये सब वर्षों तक चर्चा के केंद्र में रहा।

पीएम मोदी ने भ्रष्टाचार पर बोलते हुए कहा कि बीते वर्षों में देश भ्रष्टाचार पर जीरो टालरेंस की अप्रोच के साथ आगे बढ़ा है। 2014 से अब तक प्रशासनिक, बैंकिंग प्रणाली, हेल्थ, शिक्षा, कृषि, श्रम हर क्षेत्र में सुधार हुए।

उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार सिर्फ कुछ रुपयों की ही बात नहीं होती। एक तरफ भ्रष्टाचार से देश के विकास को ठेस पहुंचती है। साथ ही भ्रष्टाचार सामाजिक संतुलन को तहस-नहस कर देता है। देश की व्यवस्था पर जो भरोसा होना चाहिए, भ्रष्टाचार उस भरोसे पर हमला करता है।

ये भी पढ़ें...RBI का बड़ा ऐलान: बैंकों को दिया गया आदेश, जल्द मिलेगी ब्‍याज की रकम

PM Narendra Modi

घोटालों वाले दौर को देश पीछे छोड़ चुका है

पीएम मोदी ने कहा कि अब DBT के माध्यम से गरीबों की मिलने वाला लाभ 100 प्रतिशत गरीबों तक सीधे पहुंच रहा है। अकेले DBT की वजह से 1 लाख 70 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा गलत हाथों में जाने से बच रहे हैं। आज ये गर्व के साथ कहा जा सकता है कि घोटालों वाले उस दौर को देश पीछे छोड़ चुका है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि 2016 में मैंने कहा था कि गरीबी से लड़ रहे हमारे देश में भ्रष्टाचार का रत्ती भर भी स्थान नहीं है। भ्रष्टाचार का सबसे ज्यादा नुकसान अगर कोई उठाता है तो वो देश का गरीब ही उठाता है। ईमानदार व्यक्ति को परेशानी आती है। हमारा इस बात पर ज्यादा जोर है कि सरकार का न ज्यादा दबाव हो और न सरकार का अभाव हो। सरकार की जहां जितनी जरूरत है, उतनी ही होनी चाहिए। इसलिए बीते वर्षों में डेढ हजार से कानून खत्म किए गए हैं। अनेक नियमों को सरल किया गया है।

ये भी पढ़ें...अमेरिका के विदेश मंत्री और रक्षामंत्री के भारत दौरे से भड़क उठा चीन, दी ये बड़ी धमकी



भ्रष्टाचार का वंशवाद देश को दीमक की तरह खोखला कर देता है

पीएम मोदी ने कहा कि आज मैं आपके सामने एक और बड़ी चुनौती का जिक्र करने जा रहा हूं। ये चुनौती बीते दशकों में धीरे-धीरे बढ़ते हुए अब देश के सामने एक विकराल रूप ले चुकी है। ये चुनौती है- भ्रष्टाचार का वंशवाद यानि एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी में ट्रांसफर हुआ भ्रष्टाचार। बीते दशकों में हमने देखा है कि जब भ्रष्टाचार करने वाली एक पीढ़ी को सही सजा नहीं मिलती, तो दूसरी पीढ़ी और ज्यादा ताकत के साथ भ्रष्टाचार करती है। उसे दिखता है कि जब घर में ही, करोड़ों रुपए कालाधन कमाने वाले का कुछ नहीं हुआ, तो उसका हौसला और बढ़ जाता है। इस वजह से कई राज्यों में तो ये राजनीतिक परंपरा का हिस्सा बन गया है। पीढ़ी दर पीढ़ी चलने वाला भ्रष्टाचार, भ्रष्टाचार का ये वंशवाद, देश को दीमक की तरह खोखला कर देता है।

ये भी पढ़ें...काम की खबर: NPCI का आधार कार्ड क्या है सम्बन्ध, यहां देखें पूरी डिटेल

उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार का ये वंशवाद देश को दीमक की तरह खोखला कर सकता है। भ्रष्टाचार के खिलाफ एक भी केस में ढिलाई उसी केस तक सीमित नहीं रहती बल्कि वो एक भविष्य के भ्रष्टाचार के लिए नींव बनाती है। पीएम ने कहा कि मैं सभी देशवासियों से अपील करता हूं कि भारत बनाब भ्रष्टाचार की लड़ाई में वो हमेशा की तरह भारत को मजबूत करते रहेंगे। मुझे भरोसा है कि ऐसा करके हम सरदार वल्लभ भाई पटेल के आदर्शों का भारत बनाने का सपना पूरा कर पाएंगे। समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत बना पाएंगे।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story