×

मोदी-शाह इतने अमीर: इस साल दोस्त को करोड़ों का नुकसान, घटी संपत्ति

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास बीते साल तक 2.49 करोड़ रुपए की संपत्ति थी। ऐसे में इस साल यानी 2020 की 30 जून तक ये बढ़कर 2.85 करोड़ रुपए हो गई।

Newstrack
Published on: 15 Oct 2020 12:16 PM GMT
मोदी-शाह इतने अमीर: इस साल दोस्त को करोड़ों का नुकसान, घटी संपत्ति
X
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास बीते साल तक 2.49 करोड़ रुपए की संपत्ति थी। ऐसे में इस साल यानी 2020 की 30 जून तक ये बढ़कर 2.85 करोड़ रुपए हो गई।

नई दिल्ली। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में अपनी धन-संपत्तियों के बारे में जानकारी दी है। बीते साल तक पीएम मोदी के पास 2.49 करोड़ रुपए की संपत्ति थी। ऐसे में इस साल यानी 2020 की 30 जून तक ये बढ़कर 2.85 करोड़ रुपए हो गई। पीएम मोदी के बैंक बैलेंस और एफडी से उनकी संपत्ति में एक साल में 36 लाख रुपए का इजाफा हुआ है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी अपनी संपत्ति का ब्योरा दिया है।

ये भी पढ़ें... सुशांत के घर में हाहाकार: अभिनेता के भाई की हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती

3.6 करोड़ का नुकसान

पीएम मोदी की संपत्ति के लेखे-जोखे के हिसाब से उनका पैसा शेयर बाजार में लगा है। इस दौरान बाजार में उतार-चढ़ाव की वजह से उन्हें 3.6 करोड़ का नुकसान हुआ है।

ऐसे में 70 साल के प्रधानमंत्री पर कोई कर्ज नहीं है। उनके पास 31 हजार 450 रुपए नकद हैं। पीएम के बैंक खाते में 3.38 लाख रुपए हैं। 31 मार्च 2019 को उनके बैंक खाते में सिर्फ 4,143 रुपए थे।

भारतीय स्टेट बैंक(एसबीआई) की गांधीनगर शाखा में उनकी एफडी में 1 करोड़ 60 लाख 28 हजार 39 रुपए रहे हैं। एक साल पहले यह रकम एक करोड़ 27 लाख 81 हजार 574 रुपए थी।

pm modi फोटो-सोशल मीडिया

ये भी पढ़ें...BJP नेता की संदिग्ध मौत: दावत खाकर लौटे थे वापस, पार्टी कार्यकर्ताओं में हलचल

गांधीनगर में एक मकान

मोदी 8 लाख 43 हजार 124 रुपए के नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट के जरिए टैक्स सेविंग करते हैं। अपने जीवन बीमा के लिए 1 लाख 50 हजार 957 रुपए की प्रीमियम चुकाते हैं। उनके पास नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट के 7 लाख 61 हजार 646 रुपए थे। जीवन बीमा प्रीमियम के रूप में 1 लाख 90 हजार 347 रुपए का पेमेंट किया है।

इसके साथ ही भारतीय स्टेट बैंक की गांधीनगर शाखा में उनकी फिक्स डिपॉजिट की राशि 30 जून 2020 तक बढ़कर 1 करोड़ 60 लाख 28 हजार 39 रुपए हो गई है। जो बीते फाइलेंशियल ईयर में 1 करोड़ 27 लाख 81 हजार 574 रुपए थी। उन्होंने 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए दिए हलफनामे में ये जानकारी दी थी।

सामने आई ताजा रिपोर्ट के अनुसार, देश के पीएम मोदी की अचल संपत्ति में कोई खास बदलाव नहीं हुआ है। उनके नाम पर गांधीनगर में एक मकान है, जिसकी कीमत 1.1 करोड़ रुपए है।

ये भी पढ़ें...चीनी सैनिकों की मौत: भारत होता जा रहा मजबूत, सीमा पर कमजोर हुआ दुश्मन देश

अमित शाह की संपत्ति का ब्योरा

इस परिवार का मालिकाना हक मोदी और उनके परिवार को है। साथ ही उनके पास सोने की चार अगूठियां हैं। और पीएम मोदी के पास खुद की कोई कार नहीं है। देश के प्रधानमंत्री होने के नाते नरेंद्र मोदी की सैलरी 2 लाख रुपए है, जो वैश्विक स्तर के मुकाबले काफी कम है।

देश के केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी अपनी संपत्ति का ब्योरा प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) को सौंपा है। इससे ये पता चलता है कि अमित शाह की संपत्ति घट गई है। अमित शाह को शेयर बाजार के गिरने और उठने से काफी नुकसान झेलना पड़ा।

amit shah फोटो-सोशल मीडिया

ये भी पढ़ें...LAC पर युद्ध का ऐलान: सभी सैनिकों को तैयार रहने का आदेश, हाई अलर्ट पर देश

10 अचल संपत्तियां

ऐसे में बीते साल तक उनके पास 32.3 करोड़ रुपए की संपत्ति थी। जोकि ये जून 2020 तक घटकर 28.63 करोड़ रुपए रह गई थी। इसके अलावा उनके पास 10 अचल संपत्तियां हैं, जिनकी कुल वैल्यू 13.56 करोड़ रुपए है।

गृह मंत्री अमित शाह के पास नकद में 15 हजार 814 रुपए हैं। साथ ही एक करोड़ रुपए बैंक बैलेंस है। इंश्योरेंस, पेंशन पॉलिसीज मिलाकर कुल 13.47 लाख रुपए हैं। वहीं 2.79 लाख रुपए फिक्स्ड डिपॉजिट यानी एफडी में हैं और लगभग 44.47 लाख रुपए की ज्वैलरी है।

ये भी पढ़ें...आतंकी का बेटा अफसर: पक्के इरादों से बदल दी किस्मत की लकीरें, देश में कमाया नाम

Newstrack

Newstrack

Next Story