हत्या पर सियासत: झारखंड में युवती की मौत पर राजनीति, पक्ष-विपक्ष आमने सामने

झारखंड में युवती के शव पर राजनीति हावी है। पक्ष और विपक्ष आमने-सामने है। जघन्य अपराध की शिकार बनी युवती का शव धड़ से अलग पाया गया था। वारदात के कई दिन बाद भी पुलिस सिर कटी लाश की पहचान नहीं कर सकी है। नग्न अवस्था में मिली युवती के साथ दुष्कर्म की आशंका व्यक्त की जा रही है।

Ashiki
Published on: 6 Jan 2021 5:34 PM GMT
हत्या पर सियासत: झारखंड में युवती की मौत पर राजनीति, पक्ष-विपक्ष आमने सामने
X
हत्या पर सियासत: झारखंड में युवती की मौत पर राजनीति, पक्ष-विपक्ष आमने सामने

रांची: झारखंड में युवती के शव पर राजनीति हावी है। पक्ष और विपक्ष आमने-सामने है। जघन्य अपराध की शिकार बनी युवती का शव धड़ से अलग पाया गया था। वारदात के कई दिन बाद भी पुलिस सिर कटी लाश की पहचान नहीं कर सकी है। नग्न अवस्था में मिली युवती के साथ दुष्कर्म की आशंका व्यक्त की जा रही है। हालांकि, अबतक इसकी आधिकारिक पुष्टी नहीं हो पाई है। इन सबके बीच इसे लेकर सियासत भी खूब हो रही है। यूपीए और एनडीए एक दूसरे पर आरोपों के बाण चला रहे हैं। आंकड़ों के आधार पर एक दूसरे से बेहतर होने का दावा किया जा रहा है। हालांकि, इन सबके बीच युवती को इंसाफ कब मिलेगा इसे लेकर गंभीरता और संजीदगी में कमी है।

ये भी पढ़ें: सीएम अमरिंदर जाएंगे कोर्ट: कृषि कानून के खिलाफ न्याय की मांग, हुआ बड़ा एलान

झारखंड में जंगलराज का प्रभाव

रांची के विधायक एवं पूर्व मंत्री सीपी सिंह ने कहा है कि, झारखंड में राजद और कांग्रेस के सहयोग से सरकार चल रही है। बिहार में राजद के शासनकाल में देश ने जंगलराज देखा है। लिहाज़ा, झारखंड में भी उसी जंगलराज का प्रभाव देखने को मिल रहा है। हेमंत शासनकाल में पिछले एक साल में बलात्कार, व्याभीचार, भ्रष्टाचार और अत्याचार समेत चार उपलब्धि रही है। लिहाज़ा, बतौर विपक्ष भाजपा अपनी ज़िम्मेदारी निभाते हुए सड़कों पर उतरा है। राजभवन के पास एकदिवसीय धरना में शामिल महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आरती कुजूर ने कहा कि, हेमंत सोरेन की सरकार में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। आदिवासी मुख्यमंत्री के राज में आदिवासी युवतियों को निशाना बनाया जा रहा है। डीजीपी पर निशाना साधते हुए उन्होने कहा कि, पुलिस मुखिया राजनीतिक बयानबाज़ी कर रहे हैं। पुलिस अपराधियों से निपटने में आयरन हैंड का इस्तेमाल करे।

निशाने पर भाजपा

सत्ताधारी झारखंड मुक्ति मोर्चा ने युवती के साथ हुए जघन्य अपराध को लेकर भाजपा पर राजनीति करने का आरोप लगाया है। पार्टी के केंद्रीय महासचिव सुप्रीयो भट्टाचार्य ने कहा कि, विपक्षी पार्टी बीजेपी राजनीतिक लाभ के लिए मामले को उठा रही है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के काफिला पर किया गया हमला सुनियोजित था। सत्ताधारी कांग्रेस भी कह चुकी है भाजपा सियासी फायदे के लिए मामले को तूल दे रही है। मुख्यमंत्री के कारकेड पर किया गया हमला प्लांड था। यूपीए सरकार की हिस्सेदार राजद ने भी भाजपा को निशाने पर लिया है।

ये भी पढ़ें: सिनेमाहॉल में 100% दर्शक: इस राज्य ने हटाई पाबंदी, केंद्र सरकार ने दिया बड़ा आदेश

पुलिस के हाथ खाली

निर्मम हत्या की शिकार बनी युवती को लेकर पुलिस के हाथ अबतक खाली है। 03 जनवरी को युवती का सिर कटा शव बरामद किया गया

था। नग्न अवस्था में शव मिलने के कारण दुष्कर्म की भी आशंका व्यक्त की जा रही है। खास बात ये है कि, अबतक युवती की शिनाख्त नहीं हो सकी है। युवती का सिर अबतक नहीं मिला है। इस बीच पुलिस ने 25 हज़ार रुपए के इनाम की भी घोषणा की है लेकिन पुलिस को कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिली है। रांची के उपायुक्त और एसएसपी को शोकॉज भी किया गया है। बहरहाल, पुलिस के हाथ खाली हैं।

रांची से शाहनवाज़ की रिपोर्ट

Ashiki

Ashiki

Next Story