×

चुनावी मिशन: असम दौरे पर प्रियंका गांधी, कामाख्या देवी मंदिर में की पूजा

प्रियंका गांधी वाड्रा को असम के अपने दो दिवसीय दौरे में कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेना है। कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के अलावा मंगलवार को तेजपुर में प्रियंका गांधी वाड्रा एक महारैली को संबोधित भी करेंगी।

SK Gautam
Published on: 1 March 2021 8:31 AM GMT
चुनावी मिशन: असम दौरे पर प्रियंका गांधी, कामाख्या देवी मंदिर में की पूजा
X
चुनावी मिशन: असम दौरे पर प्रियंका गांधी, कामाख्या देवी मंदिर में की पूजा

गुवाहाटी: देश में पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा के चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों ने कमर कस लिया है। असम में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए चुनावी रण में सोमवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की एंट्री हो गई है। बता दें कि प्रियंका गांधी दो दिन के असम दौरे पर पहुंची हैं। सबसे पहले उन्होंने सोमवार को गुवाहाटी में मां कामाख्या देवी मंदिर में दर्शन किए।

प्रियंका गांधी वाड्रा आज गुवाहाटी पहुंचीं

बता दें कि कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा सोमवार सुबह गुवाहाटी पहुंचीं, फिर उन्होंने कामाख्या देवी मंदिर में विधिवत रूप से पूजा की। मंदिर में दर्शन के बाद प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट भी किया। उन्होंने लिखा कि आज मां कामाख्या के दर्शन का सौभाग्य मिला। मां कामाख्या से समस्त देशवासियों के कल्याण के लिए प्रार्थना की।

मंगलवार को तेजपुर में प्रियंका गांधी की जनसभा

प्रियंका गांधी वाड्रा को असम के अपने दो दिवसीय दौरे में कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेना है। कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के अलावा मंगलवार को तेजपुर में प्रियंका गांधी वाड्रा एक महारैली को संबोधित भी करेंगी। असम में इस बार तीन चरणों में विधानसभा चुनाव होना है, 27 मार्च-1 अप्रैल-6 अप्रैल को मतदान होना है और 2 मई को नतीजे आएंगे।

priyanka gandhi in assam-2

ये भी देखें: चीनी हैकर्स का हमला: भारत पर मंडरा रहा बड़ा खतरा, मुंबई में दिखाया था ट्रेलर

बंगाल, असम, केरल और पुडुचेरी के चुनावों में स्टार कैंपेनर होंगी प्रियंका गांधी

गौरतलब है कि प्रियंका गांधी वाड्रा यूं तो उत्तर प्रदेश की प्रभारी हैं लेकिन बतौर स्टार कैंपेनर अब वो पांच राज्यों के चुनावों में भी कमान संभाल रही हैं। तमिलनाडु, बंगाल, असम, केरल और पुडुचेरी के चुनावों में प्रियंका गांधी का ये पहला चुनावी दौरा है।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा अभी तक लगातार उत्तर भारत में किसान महापंचायतों में हिस्सा लेती आई हैं। प्रियंका ने मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मथुरा समेत अन्य कई महापंचायतों में हिस्सा लिया।

rahul gandhi

ये भी देखें: खुशी की बात: कई बीमारियों पर कारगर कोरोना वैक्सीन, खत्म हुए लोगों के पुराने मर्ज

राहुल गांधी तमिलनाडु के कन्याकुमारी में

एक ओर प्रियंका गांधी असम में हैं, तो राहुल गांधी तमिलनाडु के कन्याकुमारी में हैं। राहुल गांधी ने सोमवार सुबह यहां एक रोड शो किया, राहुल ने कहा कि केंद्र की सरकार तमिल कल्चर का सम्मान नहीं करती है। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु के सीएम वही करते हैं, जो पीएम मोदी उनसे कहते हैं। बता दें कि राहुल गांधी लगातार तमिलनाडु, केरल जैसे राज्यों में फोकस किए हुए हैं।

दोस्तों देश दुनिया की और को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

SK Gautam

SK Gautam

Next Story