×

Priyanka Gandhi: कर्नाटक चुनाव के नतीजों के बीच हनुमान मंदिर पहुंची प्रियंका, गुरुवार को आईं थी शिमला

Priyanka Gandhi: Priyanka Gandhi: कर्नाटक विधानसभा चुनाव के मतों की गिनती शुरू हो चुकी है। रूझानों में कांग्रेस स्पष्ट बहुमत हासिल करती नजर आ रही है। इस बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी शिमला स्थित हनुमान मंदिर में पूजा –अर्चना करने पहुंची।

Krishna Chaudhary
Published on: 13 May 2023 9:43 AM GMT (Updated on: 13 May 2023 10:04 AM GMT)
Priyanka Gandhi: कर्नाटक चुनाव के नतीजों के बीच हनुमान मंदिर पहुंची प्रियंका, गुरुवार को आईं थी शिमला
X
कर्नाटक चुनाव के नतीजों के बीच हनुमान मंदिर पहुंची प्रियंका गांधी: Photo- Newstrack

Priyanka Gandhi: कर्नाटक विधानसभा चुनाव के मतों की गिनती शुरू हो चुकी है। रुझानों में कांग्रेस स्पष्ट बहुमत हासिल करती नजर आ रही है। कांग्रेसी खेमे में इसे लेकर भारी उत्साह अभी से नजर आ रहा है। इस बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी शिमला स्थित हनुमान मंदिर में पूजा –अर्चना करने पहुंची। प्रियंका ने यहां के प्रसिद्ध जाखू हनुमान मंदिर में पूजा की और देश व कर्नाटक की जनता की सुख, समृद्धि के लिए प्रार्थना की। बता दें कि कर्नाटक चुनाव में इस बार बजरंगबली का मुद्दा काफी हावी रहा था।

कर्नाटक में कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में सत्ता में आने पर बजरंग दल को बैन करने की बात कही थी और इस संगठन की तुलना प्रतिबंधित मुस्लिम संगठन पीएफआई से की थी। जिसे लेकर बीजेपी समेत समूचा संघ परिवार भड़क गया था। भारतीय जनता पार्टी ने इसे बजरंग बली का अपमान बता चुनाव में बड़ा मुद्दा बना दिया। प्रधानंमंत्री मोदी से लेकर अमित शाह तक अपने भाषणों में कांग्रेस पर भगवान बजरंग बली का अपमान करने का आरोप लगाने लगे। इस विवाद को लेकर कांग्रेस बैकफुट पर नजर आने लगी थी।

शिमाला में चुनाव की थकान मिटा रही हैं प्रियंका

प्रियंका गांधी ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस के पक्ष में ताबड़तोड़ रैलियां की थीं। उनके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखे कटाक्ष काफी चर्चा में रहे थे। बीते गुरूवार को चुनाव की थकान मिटाने हिमाचल प्रदेश पहुंची। राजधानी शिमला के छरावड़ा में उनका घर है। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक, प्रियंका यहां करीब एक सप्ताह रूक सकती हैं। यहां पर राहुल गांधी और सोनिया गांधी के आने की भी संभावना है।

गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश में बीते साल दिसंबर में कांग्रेस ने बीजेपी को हराकर सत्ता हासिल की थी। तब यहां का चुनाव प्रबंधन कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के हाथों में ही था। भारत जोड़ो यात्रा में होने के कारण राहुल गांधी हिमाचल चुनाव में ज्यादा एक्टिव नहीं रहे थे। इसलिए जब पार्टी जीती तो इसका क्रेडिट प्रियंका गांधी को मिला।

बजरंगबली विवाद से कांग्रेस को नुकसान नहीं

भारतीय जनता पार्टी ने कर्नाटक में चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस के खिलाफ भगवान बजरंग बली के अपमान का मुद्दा जोर-शोर से उठाया। लेकिन कर्नाटक से आ रहे रूझान इस बात की तस्दीक कर रहे हैं कि कांग्रेस को इससे नुकसान होता नजर नहीं आ रहा है। पार्टी स्पष्ट बहुमत को पार करती नजर आ रही है। अगर यही रूझान जारी रहे तो दक्षिण भारत के एकमात्र राज्य से बीजेपी की विदाई तय है।

Krishna Chaudhary

Krishna Chaudhary

Next Story