×

मुंबई में आर-पार: CAA का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों को करना होगा समर्थकों का सामना

नागरिकता संसोधन कानून (CAA) के खिलाफ पूरे देश के अलग अलग राय हैं, जिसे लेकर कुछ लोग पक्ष तो कई लोग विरोध में हैं। कानून लागू होने के बाद से कई क्षेत्रों में विरोध प्रदर्शन और हिस्सा देखने को मिली। लेकिन शुक्रवार को मुंबई का नजारा कुछ और ही होगा।

Shivani Awasthi
Published on: 27 Dec 2019 4:34 AM GMT
मुंबई में आर-पार: CAA का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों को करना होगा समर्थकों का सामना
X

नागरिकता संसोधन कानून (CAA) के खिलाफ पूरे देश के अलग अलग राय हैं, जिसे लेकर कुछ लोग पक्ष तो कई लोग विरोध में हैं। कानून लागू होने के बाद से कई क्षेत्रों में विरोध प्रदर्शन और हिस्सा देखने को मिली। लेकिन शुक्रवार को मुंबई का नजारा कुछ और ही होगा। दरअसल, नागरिकता कानून का विरोध करने वाले और समर्थक आज आमने-सामने होंगे। इसमें महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी शामिल रहेंगे।

मुंबई में आज सीएए के विरोध में मार्च का आयोजन:

अब मुंबई की जनता शुक्रवार को सीएए के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेगी, हालांकि इस कानून के समर्थन में भी आज रैली होनी है। ध्यान दें कि दोनों ही प्रदर्शन मुंबई के आजाद मैदान में होंगे। ऐसे में नागरिकता कानून को लेकर आज मुम्बई आर या पार के मूड में है।

दो बजे आजाद मैदान में इंकलाब मोर्चा विरोध में खोलेगा मोर्चा:

एक ओर आजाद मैदान में नागरिकता कानून के खिलाफ दोपहर दो बजे से इंकलाब मोर्चा निकाला जाएगा। मार्च रानी बाग से लेकर सीएसएमटी तक जाएगा। ज्वाइंट कमेटी फॉर सोशल जस्टिस की ओर से इस विरोध मार्च का संचालन होना है। बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी मार्च में शामिल होंगे।

ये भी पढ़ें: जुमे की नमाज को लेकर यूपी में हाई अलर्ट, कई जिलों में इंटरनेट सेवा बंद

समर्थन में भी निकाली जायेगी रैली:

वहीं दूसरी ओर सीएए के समर्थन में भी रैली होगी। अगस्त क्रांति मैदान संविधान सम्मान मंच शाम चार बजे नागरिकता संशोधन एक्ट के समर्थन में रैली निकालेगा। गौरतलब है कि इस रैली में पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस भी शामिल होंगे। रैली के बाद समर्थक मार्च भी निकालेंगे, जो आजाद मैदान से होता हुआ चौपाटी तक जाएगा।

बढ़ाई गयी सुरक्षा व्यवस्था:

प्रदर्शनकारियों और समर्थकों के कार्यक्रम के मद्देनजर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था के भी पुख्ता इंतजाम कर दिए गये हैं। पुलिस-प्रशासन की नजर रैली पर रहेगी और अशांति न हो इसका पूरा ध्यान दिया जाएगा। जगह जगह पर सुरक्षा बलों को मुस्तैद कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें: भाजपा के दो साल: अमित शाह आज पेश करेंगे जयराम सरकार का रिपोर्ट कार्ड

Shivani Awasthi

Shivani Awasthi

Next Story