×

नागरिकता कानून के खिलाफ अब यहां भी शुरू हुआ विरोध, ड्रोन कैमरों से निगरानी

नागरिकता संशोधन कानून (कैब) को लेकर आज महाराष्ट्र का माहौल भी गर्म रहा। मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान पर आज शाम बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज की।

Aditya Mishra
Published on: 19 Dec 2019 1:29 PM GMT
नागरिकता कानून के खिलाफ अब यहां भी शुरू हुआ विरोध, ड्रोन कैमरों से निगरानी
X

मुंबई: नागरिकता संशोधन कानून (कैब) को लेकर आज महाराष्ट्र का माहौल भी गर्म रहा। मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान पर आज शाम बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज की।

टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज (TISS) के सीनियर रिसर्च फेलो फहाद अहमद ने हम लोग नामक एनजीओ के माध्यम से यह प्रदर्शन आयोजित किया। फिल्मी सितारों, बुद्धिजीवियों से लेकर राजनीतिक पार्टियों ने इस प्रदर्शन का पुरजोर समर्थन किया है।

इस आयोजन को कांग्रेस, राकांपा तथा अन्य पार्टियों ने अपना समर्थन एवं भागीदारी प्रदान की है। सेलेब्रिटीज ने भी इस आयोजन का बढ़चढ़कर समर्थन किया है। पिछले कई दिनों से ट्विटर पर इस आयोजन के समर्थन में फरहान अख्तर, जावेद जाफरी, पूजा भट्ट जैसे कई सेलेब्रिटीज ने ट्वीट किये हैं।

नागरिकता कानून: विरोध करने वालों, पहले जान तो-लो क्या कहता है ये एक्ट?

ये भी पढ़ें...UP: नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शन, मुजफ्फरनगर में इंटरनेट बंद

सीसीटीवी एवं ड्रोन कैमरों से चप्पे चप्पे पर नजर

दक्षिण मुंबई के ऐतिहासिक अगस्त क्रांति मैदान में आज शाम नागरिकता संशोधन अधिनियम और राष्ट्रीय रजिस्टर के खिलाफ आयोजित इस सबसे बड़े विरोध में कॉलेज छात्रों, युवाओं, राजनीतिक और सामाजिक कार्यकर्ताओं, वरिष्ठ नागरिकों और दक्षिण मुंबई के ऐतिहासिक अगस्त क्रांति मैदान में बड़ी संख्या लोग दोपहर से ही इकट्ठे होने लगे थे।

मुंबई पुलिस एवं प्रशासन ने भी इस प्रदर्शन को शांतिपूर्ण बनाये रखने के लिए पुख्ता इंतजाम किये हैं। सीसीटीवी एवं ड्रोन कैमरों से चप्पे चप्पे पर निगाह रखी जा रही है।

दंगा नियंत्रण पुलिस एवं मुंबई पुलिस की भारी संख्या में यहाँ तैनाती की गयी है। इस विरोध प्रदर्शन को देखते हुए मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने आज बहुत से रास्तों पर यातायात प्रतिबंद्ध भी लागू किये हैं।

इस सन्दर्भ में कल मुख्यमंत्री, उद्धव ठाकरे से भी आयोजकों ने मुलाकात की थी और इस आंदोलन को शांतिपूर्ण बनाये रखने की बात भी कही थी। आज का यह विरोध प्रदर्शन पिछले कई दिनों से CAB एवं NRC के विरोध का परिणाम है।

ये भी पढ़ें...CAA पर सुब्रमण्‍यन स्‍वामी ने कहा- मुशर्रफ दिल्‍ली के रहने वाले, दे सकते हैं नागरिकता

मुम्ब्रा क्षेत्र में भी जमा हुए आंदोलनकारी

आईआईटी, मुंबई एवं टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज तथा कई अन्य शिक्षण संस्थाओं में विरोध कई दिनों से चल रहा था। मुंबई के मुम्ब्रा क्षेत्र में भी कल विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में आंदोलनकारी एकत्र हुए थे।

आज का दिन वैसे भी महाराष्ट्र के लिए इस सन्दर्भ में महत्वपूर्ण रहा, मुंबई के अतिरिक्त आज नागपुर, औरंगाबाद, नासिक, कोल्हापुर में भी प्रभावी प्रदर्शन हुए।

CAB एवं NRC के समर्थन में भी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् एवं कुछ छात्र संगठनों ने पुणे एवं मुंबई में मार्च एवं प्रदर्शन का आयोजन किया है।

ये भी पढ़ें...नागरिकता कानून पर ट्वीट कर बुरे फंसे फरहान-इस IPS ने की कार्रवाई की मांग

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story