×

बारिश और बाढ़ में सड़कें बन गई दरिया, भूख और प्यास से छटपटा रहे घरों में कैद लोग

देश के ज्यादातर राज्य इस समय बारिश और बाढ़ की चपेट में बुरी तरह से आ गये हैं। मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र ये सभी ऐसे राज्य हैं जहां बारिश और बाढ़ ने लोगों को भारी नुकसान पहुंचाया है।

Newstrack
Published on: 31 Aug 2020 8:48 AM GMT
बारिश और बाढ़ में सड़कें बन गई दरिया, भूख और प्यास से छटपटा रहे घरों में कैद लोग
X
जिधर भी नजर घुमाओं हर तरफ दरिया ही दरिया दिखाई दे रहा है। लोगों के घरों में पानी घुस गया है। बाढ़ में फंसे लोगों को हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू किया जा रहा है।

नई दिल्ली: देश के ज्यादातर राज्य इस समय बारिश और बाढ़ की चपेट में बुरी तरह से आ गये हैं। मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र ये सभी ऐसे राज्य हैं जहां बारिश और बाढ़ ने लोगों को भारी नुकसान पहुंचाया है।

जबकि बिहार और ओडिशा में आई बाढ़ से लोगों का जीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ हैं। मध्य प्रदेश और गुजरात में बाढ़ और बारिश से हालात बद से बदतर हो गये हैं। सड़कों पर इतना ज्यादा पानी जमा है कि लोग अपने घरों में कैदी की तरह समय बिताने को मजबूर हैं।

Flood बाढ़ के पानी में डूबे हुए मकान और गाड़ियों की फाइल फोटो

ये भी पढ़ेंः चीन से टेंशन: भारत का बड़ा फैसला, रूस में होने वाले सैन्य अभ्यास पर किया ये एलान

घरों में फंसे लोगों को रेस्क्यू करने के लिए उतरे हेलीकाप्टर

उधर महाराष्ट्र में कई दिनों से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। इस वजह से यहां का विदर्भ इलाका भी पानी-पानी हो गया है। यहां के 5 जिले बाढ़ से बुरी तरह से प्रभावित हैं। बाढ़ में फंसे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

यहीं के चंद्रपुर में बाढ़ ने भीषण रूप ले लिया है। सड़कें पूरी तरह से पानी में डूब गई हैं। बाढ़ से बचने के लिए लोग घरों की छतों पर बैठे हैं। यहां दूर –दूर तक ना रास्तों का पता है और ना ही सड़कों का पता चल रहा है।

जिधर भी नजर घुमाओं हर तरफ दरिया ही दरिया दिखाई दे रहा है। लोगों के घरों में पानी घुस गया है। बाढ़ में फंसे लोगों को हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: सुशांत केस: रिया चक्रवर्ती से ED की पूछताछ, इन सवालों के देने होंगे जवाब

Flood बारिश और बाढ़ के पानी में डूबी सड़कों की फाइल फोटो

किसानों की फसलें हुई बर्बाद

जगह-जगह हेलिकॉप्टर से लगातार निगरानी की जा रही है कि किन इलाकों में बाढ़ से ज्यादा तबाही है और कहां लोग फंसे हुए हैं। घरों में फंसे लोगों को सुरक्षित ठिकानों पर ले जाया जा रहा है।राहत और बचाव कार्य में एनडीआरएफ की टीमें और बोट भी जुटी हुई हैं।

भारी बारिश और बाढ़ से किसानों की फसलें चौपट हो गई हैं। गांव के गांव पानी में डूब चुके हैं। कई नदियां उफान पर होने से बाढ़ का संकट गंभीर हो गया है। नर्मदा नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। नर्मदा मंदिर सहित कई मंदिर पानी में डूब गए हैं।

गुजरात में पिछले कई दिनों से भारी बारिश हो रही है। हिरण नदी पर बने बांध ओवरफ्लो हो गए हैं। वहीं, आसमानी आफत ने राजस्थान के जालौर का हाल-बेहाल कर दिया है। सड़कों पर सैलाब का कब्जा है।

बताते चलें कि बिहार में दो महीने से बाढ़ के हालात हैं। बिहार का आधा भाग अब भी बाढ़ में डूबा हुआ है। छपरा के अमनौर प्रखंड के सीमावर्ती गांवों में सड़कों पर पानी है। घर डूबे हुए हैं। हालांकि, गंडक नदी के जल स्तर में काफी कमी आई है लेकिन बरौली, सिधवलिया और बैकुंठपुर प्रखंड में बाढ़ से लोगों को निजात नहीं मिली है।

ये भी पढ़ें: UP में अब हारेगा कोरोना: दुकानदारों समेत इन सभी की होगी जांच, मिला निर्देश

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story