×

Punjab News: पंजाब में बड़ी घटना, सांप ने काटा पंजाब के शिक्षा मंत्री को, बाढ़ प्रभावितों की मदद करने के दौरान हुई घटना

Punjab Flood Alert: उत्तर भारत में मानसून की बारिश कहर बरपा रही है। मैदानी इलाकों में जहां पानी का सैलाब आया हुआ है, वहीं पहाड़ी राज्यों में भूस्खलन की घटनाएं हो रही हैं। इस बार पंजाब में भी जमकर पानी बरस रहा है। राज्य के कई इलाकों में प्री मानसून बारिश भी खूब हुई थी।

Krishna Chaudhary
Published on: 19 Aug 2023 9:00 AM GMT
Punjab News: पंजाब में बड़ी घटना, सांप ने काटा पंजाब के शिक्षा मंत्री को, बाढ़ प्रभावितों की मदद करने के दौरान हुई घटना
X
Punjab Education Minister Harjot Bains Bains (Photo - Social Media)

Punjab Flood Alert: उत्तर भारत में मानसून की बारिश कहर बरपा रही है। मैदानी इलाकों में जहां पानी का सैलाब आया हुआ है, वहीं पहाड़ी राज्यों में भूस्खलन की घटनाएं हो रही हैं। इस बार पंजाब में भी जमकर पानी बरस रहा है। राज्य के कई इलाकों में प्री मानसून बारिश भी खूब हुई थी। ऐसे में हालिया दिनों में हुई बारी बारिश ने राज्य में बाढ़ के हालात पैदा कर दिए हैं। पंजाब (Punjab News) के कई जिले बाढ़ की विभिषिका का सामना कर रहे हैं।

पंजाब सरकार द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, राज्य के 100 से अधिक गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। इन गांवों का नजारा यूपी, बिहार और असम जैसे पारंपरिक बाढग्रस्त राज्यों सा है। बाढ़ जनित हादसों में लोगों की जान भी जा रही है। लगातार हो रही बारिश के कारण डैम से पानी छोड़ा जा रहा है, जिसके कारण स्थिति गंभीर हो गई है। जनता को संकट में देख उनके नुमाइंदे मदद को आगे आ रहे हैं। राज्य के शिक्षा मंत्री भी प्रभावितों की मदद करने पहुंचे, लेकिन उनके साथ कुछ यूं हुआ कि उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा।

शिक्षा मंत्री को सांप ने काट लिया

पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार में शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस बाढ़ प्रभावित रोपड़ पहुंचे। यहां चल रहे बचाव कार्य में उन्होंने भी हाथ बंटाना शुरू किया। लेकिन इसी दौरान एक सांप ने आकर उनके पैर में काट लिया। इसके बाद मौके पर हड़कंप मच गया। अधिकारी भी सन्न रह गए। इसके बाद आनन फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया।

शिक्षा मंत्री बैंस ने खुद मामले की जानकारी देते हुए बताया कि बाढ़ से राहत कार्य के दौरान पैर पर जहरीले सांप ने काट लिया। जहर की वजह से सूजन आ गई थी। हालांकि, अब स्थिति ठीक है, सभी टेस्ट सामान्य आए हैं।

सीएम मान खुद नाव लेकर घरों तक पहुंचे

इससे पहले मुख्यमंत्री भगवंत मान भी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का मुआयना कर चुका है। सीएम मान प्रभावित क्षेत्रों का हवाई दौरा करने के बजाय नाव पर बैठकर उन इलाकों में गए, जहां लोग फंसे हुए थे और वहां से लोगों को रेस्क्यू कराया। गुरूवार को उन्होंने बाढ़ प्रभावित होशियापुर जिले का दौरा किया था। भगवंत मान ने लोगों को भरोसा दिया कि नुकसान का आकलन किया जा रहा है, सभी प्रभावितों को सरकार की ओर से मुआवजा मिलेगा।

सात जिले बाढ़ से प्रभावित

पंजाब के सात जिले कपूरथला, अमृतसर, रोपड़, होशियारपुर, गुरदासपुर, तरनतारन और फिरोजपुर बाढ़ से प्रभावित हैं। इन जिलों के तकरीबन 130 गांव बाढ़ की चपेट में हैं। करीब 44 हजार लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। जबकि चार मौतें अब तक दर्ज की गई हैं। राज्य में बारिश के साथ-साथ पड़ोसी राज्य हिमाचल प्रदेश में जारी भारी बरसात ने पंजाब में स्थिति को और विकराल बना दिया है।

Krishna Chaudhary

Krishna Chaudhary

Next Story