×

पंजाब बना Mirzapur: शादी में हर तरफ से दनादन चली गोलियां, गायब दूल्हा-दुल्हन

पंजाब के तरन तारन (Tarn Taran) में हाईवे के किनारे स्थित माही रिजॉर्ट मैरिज पैलेस के पास पुलिस और बदमाशों के बीच गोलीबारी शुरू होने के बाद दूल्हा-दुल्हन को मैरिज पैलेस (Marriage Palace) के बाहर ही रोक लिया गया।

Shreya
Published on: 19 Jan 2021 12:55 PM GMT
पंजाब बना Mirzapur: शादी में हर तरफ से दनादन चली गोलियां, गायब दूल्हा-दुल्हन
X
पंजाब बना Mirzapur: शादी में हर तरफ से दनादन चली गोलियां, गायब दूल्हा-दुल्हन

तरन तारन: कभी कभी रियल लाइफ में भी मूवी जैसी घटनाएं हो जाती हैं। भले ही आप फिल्में देखकर ये कहें कि ये केवल काल्पनिक स्टोरी है, असल में ऐसे कहां होता है, लेकिन पंजाब के तरन तारन में शादी के दौरान एक ऐसी घटना हुई, जिसे जानने के बाद आपको वेब सीरीज 'Mirzapur' की याद आ जाएगी। दरअसल, यहां पर जैसे ही दूल्हा-दुल्हन शादी करने के लिए मैरिज पैलेस (Marriage Palace) के गेट पर पहुंचे, अचानक पुलिस और बदमाशों के बीच गोलीबारी शुरू हो गई। ऐसा ही एक सीन मिर्जापुर में भी है।

मैरिज पैलेस के अंदर छिप गए बदमाश

पंजाब के तरन तारन (Tarn Taran) में हाईवे के किनारे स्थित माही रिजॉर्ट मैरिज पैलेस के पास पुलिस और बदमाशों के बीच गोलीबारी शुरू होने के बाद दूल्हा-दुल्हन को मैरिज पैलेस (Marriage Palace) के बाहर ही रोक लिया गया। यही नहीं पुलिस ने उन लोगों को पैलेस के अंदर जाने की परमिशन तक नहीं दी। दरअसल, पांच बदमाश उसी पैलेस के अंदर छिपे हुए थे, जहां पर शादी होने वाली थी। इसीलिए पुलिस ने दूल्हा-दुल्हन को अंदर जाने की इजाजत नहीं दी।

यह भी पढ़ें: महिला कर्मचारी ने मांगी छुट्टी तो अधिकारी बोला-पहले मेरे संबंध बनाओ फिर…

WEDDING CEREMONY (सांकेतिक फोटो)

दूल्हा-दुल्हन की शादी में रुकावट

पुलिस ने बदमाशों को चारों ओर से घेर लिया, जिसके बाद खुद को घिरा देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। इस गोलीबारी के बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की और बदमाशों को मुंहतोड़ जवाब दिया। पुलिस और बदमाशों के बीच करीब 3 घंटे तक गोलीबारी होती रही। इस चक्कर में दूल्हा-दुल्हन की शादी में रुकावट आ गई।

यह भी पढ़ें: 50 लड़कियों का शिकार: फेक गूगल बॉय का कारनामा, करता था गंदी हरकत

एक बदमाश की मौत, चार अन्य हुए गिरफ्तार

गोलीबारी के दौरान एक बदमाश को गोली लग गई, जिसके चलते उसकी मौत हो गई, जबकि चार अन्य बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस मामले में दुल्हन के दादा ने कहा कि मैरिज पैलेस पहुंचने पर हम लोगों ने जैसा मंजर देखा उसे देखकर हैरान हो गए। वहां गोलीबारी हो रही थी और मौके पर भारी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात थे। मैंने कभी ऐसा नहीं सोचा था कि मेरी पोती की शादी के दिन ऐसा कुछ होगा।

यह भी पढ़ें: अब सासंदो को नहीं मिलेगा खाना, 29 जनवरी से शुरू हो रहा बजट सत्र

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story