×

पूरे होंगे सभी काम: कल बन रहा है शुभ योग, जल्दी करें तैयारी

7 नवंबर 2020 को पुष्य नक्षत्र (Pushya Nakshatra 2020) है, जो कि सभी नक्षत्रों में श्रेष्ठ माना गया है। कल बहुत ही शुभ योग है। किसी भी शुभ कार्य के लिए यह नक्षत्र बहुत ही उत्तम माना गया है।

Shreya
Published on: 6 Nov 2020 10:30 AM GMT
पूरे होंगे सभी काम: कल बन रहा है शुभ योग, जल्दी करें तैयारी
X
पूरे होंगे सभी काम: कल बन रहा है शुभ योग, जल्दी करें तैयारी

लखनऊ: कल यानी 7 नवंबर 2020 को बहुत ही शुभ योग बन रहा है। दरअसल, पंचांग के मुताबिक, कल पुष्य नक्षत्र (Pushya Nakshatra 2020) है, जो कि सभी नक्षत्रों में श्रेष्ठ माना गया है। बता दें कि पुष्य नक्षत्र किसी भी शुभ कार्य के लिए बहुत ही उत्तम माना गया है। इस नक्षत्र में आप कोई भी नया काम कर सकते हैं। साथ ही पुष्य नक्षत्र बिजनेस शुरू करने के लिए भी काफी अच्छा माना जाता है। इस बार पुष्य नक्षत्र पर शुभ और रवियोग का निर्माण हो रहा है।

दूर होती है धन की कमी

पंचांग के मुताबिक, 7 नवंबर 2020 को पुष्य नक्षत्र है। इस दिन चंद्रमा कर्क और सूर्य तुला राशि में रहेगा। कल कई शुभ योग का निर्माण हो रहा है। इस नक्षत्र पर पूजा और साधना करने का अक्षय फल मिलता है। बता दें कि जो लोग धन की कमी से जूझ रहे हैं, उन्हें पुष्य नक्षत्र में पूजा करने या नया कार्य शुरू करने से सफलता आसानी से मिलती है और धन की कमी भी दूर होती है। तो चलिए आपको बता दें कि पुष्य नक्षत्र कब से शुरू होगा, ताकि आप अपना शुभ कार्य कर सकें।

यह भी पढ़ें: खतरे में सीएम: दिग्गज ने खुद को किया क्वारनटीन, ट्वीट कर दी जानकारी

पुष्य नक्षत्र का समय

पंचांग के मुताबिक, शनिवार सुबह 8 बजकर 05 मिनट से पुष्य नक्षत्र शुरू होगा और यह अगले दिन सुबह 8 बजकर 46 मिनट तक रहेगा।

पुष्य नक्षत्र में बर रहे तीन शुभ योग

पुष्य नक्षत्र में तीन शुभ योग बन रहे हैं। अगर आप घर, वाहन या जेवर खरीदने का मन बना रहे हैं तो इस दिन सुबह से मध्य रात्रि तक शुभ योग बना हुआ है। आप इस समय इन चीजों की खरीदारी कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: पत्नी निकली खूंखार कातिल: पति को जिंदा जला दिया, वारदात से मची सनसनी

किस समय क्या खरीदें-

8 बजकर 10 मिनट से 9 बजकर 25 मिनट के बीच आप घरेलू वस्तुएं, रसोई का सामान, वाहन या चल संपत्ति खरीद सकतें हैं।

दोपहर 12:10 से 1:25 तक आभूषण खरीदने के लिए शुभ योग है। इस दौरान आप वाहन भी खरीद सकते हैं।

चल अचल संपत्ति, जमीन, शेयर, निवेश आदि के लिए दोपहर 01 बजकर 26 मिनट से 2 बजकर 45 मिनट तक काफी अच्छा समय है।

दोपहर 2:46 से शाम 4:10 तक आप वाहन, जेवर, कपड़े और मिष्ठान आदि की खरीदारी कर सकते हैं।

वहीं शाम 5 बजकर 35 मिनट से 7 बजकर 10 मिनट के बीच सोना, चांदी और रत्न खरीदने का अच्छा मौका है।

यह भी पढ़ें: योगी सरकार पर हमला: केजरीवाल ने किसानों पर सख्ती करने पर दी सलाह

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें

Shreya

Shreya

Next Story