×

राफेल का राजतिलक: आज होगा वायुसेना में शामिल, देश में जश्न

भारतीय वायुसेना में शक्तिशाली राफेल आज औपचारिक तौर पर शामिल हो जायेगा। फ़्रांस से लाए गए 5 लड़ाकू विमान राफेल एयरफोर्स को सौंप दिए जाएंगे।

Shivani
Published on: 10 Sep 2020 3:40 AM GMT
राफेल का राजतिलक: आज होगा वायुसेना में शामिल, देश में जश्न
X

नई दिल्ली: भारतीय वायुसेना में शक्तिशाली राफेल आज औपचारिक तौर पर शामिल हो जायेगा। फ़्रांस से लाए गए 5 लड़ाकू विमान राफेल एयरफोर्स को सौंप दिए जाएंगे। वे 17वें स्क्वाड्रन, "गोल्डन ऐरो" का हिस्सा बनेगा। इस मौके पर अंबाला एयरबेस पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन होना है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ फ्रांस के रक्षा मंत्री भी समारोह में शामिल होंगे।

राफेल की औपचारिक तौर पर वायुसेना में शामिल

गुरूवार को सुबह 10 बजकर 15 मिनट पर कार्यक्रम की शुरुआत होगी। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, सीडीएस बिपिन रावत और भारतीय वायुसेना के चीफ आरकेएस भदौरिया समारोह में शामिल होंगे। विशेष मेहमान के तौर पर फ्रांस की रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पार्ली और राफेल बनाने वाली कंपनी के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

ये भी पढ़ॆः फिर नई शरारत में जुटा चीन, बॉम्बर्स की तैनाती के साथ युद्धाभ्यास भी

इसके बाद अम्बाला एयरबेस पर राफेल को लेकर सर्व धर्म पूजा होगी। फिर फ्लाई पास्ट शुरू किया जाएगा। इस दौरान राफेल आसमान में उड़ का अपनी ताकत दिखाएंगा। रक्षामंत्री देश को इस मौके पर संबोधित करेंगे।

rafale-jets-induction-ceremony-rajnath-singh-and-france-minister-attend-program-in-ambala

अम्बाला में दिखाएंगे ताकत, भरेगा उड़ान

इस मौके पर राफेल के साथ स्वदेशी एयरक्राफ्ट तेजस का एयर डिस्प्ले भी होगा। बताया जा रहा है कि सारंग एयरोबेटिक टीम अनूठे करतब से राफेल को सलामी देगी। सुखोई और जगुआर लड़ाई विमान भी फ्लाई पास्ट कर सकते हैं। अंत में राफेल विमानों को वाटर कैनन सलामी दी जाएगी।

rafale-jets-induction-ceremony-rajnath-singh-and-france-minister-attend-program-in-ambala

ये भी पढ़ॆः आप ने योगी सरकार पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप, कहा- कराएंगे CBI जांच

गौरतलब है कि भारत और फ्रांस के बीच 36 लड़ाकू विमानों की खरीद के लिये 59,000 करोड़ रुपये की लागत से अंतर सरकारी समझौता हुआ था, जिसके करीब चार साल बाद 29 जुलाई को पांच राफेल लड़ाकू विमानों का पहला जत्था भारत पहुंचा था।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shivani

Shivani

Next Story