Raghav Chadha Suspended: राघव चड्ढा भी राज्यसभा से सस्पेंड, पीयूष गोयल बोले- संजय सिंह 'हेबुचअल ऑफेंडर'

Raghav Chadha Suspended: संजय सिंह के बाद आम आदमी पार्टी के एक और सांसद राघव चड्ढा को राज्यसभा से निलंबित कर दिया गया। चड्ढा पर एक प्रस्ताव को गलत तरीके से पेश करने का आरोप है।

Aman Kumar Singh
Published on: 11 Aug 2023 10:46 AM GMT (Updated on: 11 Aug 2023 11:04 AM GMT)
Raghav Chadha Suspended: राघव चड्ढा भी राज्यसभा से सस्पेंड, पीयूष गोयल बोले- संजय सिंह हेबुचअल ऑफेंडर
X
Raghav Chadha Suspended (Social Media)

Raghav Chadha Suspended: आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्य सभा सांसद राघव चड्ढा को सदन से निलंबित कर दिया गया है।राघव पर फर्जी हस्ताक्षर करवाने का आरोप लगा था। ये मामला विशेषाधिकार समिति (Privileges Committee) के पास भेजा गया था।

बता दें, AAP के राघव चड्ढा ने गुरुवार को दिल्ली सेवा बिल पर 5 राज्यसभा सांसदों के 'फर्जी हस्ताक्षर' आरोपों को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा था। अपनी सफाई में राघव चड्ढा ने भाजपा को चुनौती दी। कहा कि, वे उन्हें वो कागज का टुकड़ा दिखाएं जहां वे नकली हस्ताक्षर का दावा कर रहे हैं।

राघव पर क्या हैं आरोप?

आपको बता दें, AAP सांसद राघव चड्ढा (Raghav Chadha News) पर राज्य सभा के 5 सांसदों ने आरोप लगाया है कि राघव ने बिना उनकी सहमति के प्रस्तावित पैनल में उन सभी का नाम जोड़ दिया। जिसके बाद राज्य सभा के सभापति जगदीप धनखड़ (Jagdeep Dhankhar) ने सांसदों की शिकायतों की जांच विशेषाधिकार समिति (Privileges Committee) को भेज दी थी। ऊपरी सदन के सभापति को राघव चड्ढा द्वारा विशेषाधिकार हनन की शिकायतें मिली थीं। इन शिकायतों में अन्य आरोपों के साथ-साथ एक प्रस्ताव में प्रक्रिया तथा कार्य संचालन के नियमों का उल्लंघन करते हुए, उनकी सहमति के बिना सांसदों के नाम शामिल किए गए थे। ये मामला 7 अगस्त का है।

विशेषाधिकार समिति की रिपोर्ट आने तक रहेंगे सस्पेंड

इस मामले पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल (Piyush Goyal) ने कहा, 'बिना सहमति सांसदों का नाम सिलेक्ट कमिटी के प्रस्ताव में शामिल करने के कारण राघव चड्ढा ने पार्लियामेंट की मर्यादा की अवमानना की। सांसदों के विशेषाधिकार का हनन किया।' केंद्रीय मंत्री ने ये बातें संसद के बाहर मीडिया से बात करते हुए कही। राघव चड्ढा को राज्यसभा से निलंबित करने का प्रस्ताव सदन में पेश किया गया। उन्होंने बताया, जब तक विशेषाधिकार समिति अपनी रिपोर्ट पेश नहीं देती, उनका निलंबन जारी रहेगा।

पीयूष गोयल- संजय सिंह आदतन अपराधी

मीडिया से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, 'आम आदमी पार्टी के ही निलंबित सांसद संजय सिंह भी 'हेबुचअल ऑफेंडर' (आदतन अपराधी) हैं। मानसून सत्र तक संजय सिंह राज्यसभा से निलंबित रहेंगे। आपको बता दें, संसद के मानसून सत्र का आज आखिरी दिन है। जिस दिन संजय सिंह को सस्पेंड किया गया था, उस दिन भी वो बाहर नहीं गए। आख़िरकार, सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी। गोयल ने कहा, संजय सिंह ने खेद भी नहीं जताया। उलटे अपने व्यवहार को जस्टिफ़ाई करते रहे। वो संसद परिसर में ही गांधी प्रतिमा के पास कई दिन तक बैठे रहे। गोयल ने बताया, संजय सिंह सत्र के दौरान 56 बार वेल में आए। वो पहले भी दो बार सस्पेंड हो चुके हैं।

Aman Kumar Singh

Aman Kumar Singh

Next Story