×

मोदी पर गरजे राहुल: कहा कि स्वराज और राष्ट्रवाद का सीधा संबंध अहिंसा से

इस बार राहुल गांधी ने भारत के स्वतंत्रता संघर्ष के दौरान अहिंसा के जरिए आजादी हासिल करने और कांग्रेस की विरासत के बारे में बताया है।

Newstrack
Published on: 19 Sep 2020 8:29 AM GMT
मोदी पर गरजे राहुल: कहा कि स्वराज और राष्ट्रवाद का सीधा संबंध अहिंसा से
X
राहुल गांधी ने एक बार फिर अपने ट्विटर पर एक वीडियो जारी कर केंद्र की मोदी सरकार पर सवाल उठाया है। इस बार उन्होंने भारत के स्वतंत्रता संघर्ष के दौरान अहिंसा के जरिए आजादी हासिल करने और कांग्रेस की विरासत के बारे में बताया है।

नई दिल्ली: भारतीय नेशनल कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और पार्टी सांसद राहुल गांधी लगातार मोदी सरकार पर हमलावर हैं। राहुल गांधी आए दिन अपने वीडियो संदेशों के ज़रिए मोदी सरकार पर निशाना साधते रहते हैं। इसी बीच राहुल गांधी ने एक बार फिर अपने ट्विटर पर एक वीडियो जारी कर केंद्र की मोदी सरकार पर सवाल उठाया है। इस बार उन्होंने भारत के स्वतंत्रता संघर्ष के दौरान अहिंसा के जरिए आजादी हासिल करने और कांग्रेस की विरासत के बारे में बताया है।

राहुल ने कहा- स्वराज और राष्ट्रवाद का सीधा संबंध अहिंसा से

Rahul Gandhi राहुल गांधी ने जारी किया वीडियो (फाइल फोटो)

ये भी पढ़ें- हादसे से हिली BJP: मोदी का जन्मदिन बदला शोक में, 30 कार्यकर्ता बुरी तरह घायल

दरअसल राहुल गांधी ने कांग्रेस की विरासत को लेकर धरोहर नाम के 11वें संस्करण- 'स्वराज और लोकमान्य जी' का वीडियो जारी किया है। इस वीडियो के साथ में राहुल ने ट्वीट भी किया है। जिसमें उन्होंने कहा है कि 'स्वराज और राष्ट्रवाद का सीधा संबंध अहिंसा से है। भारतीय राष्ट्रवाद कभी भी क्रूरता, हिंसा और धार्मिक संप्रदायवाद का साथ नहीं दे सकता। राहुल गांधी द्वारा जारी इस वीडियो में भारतीय स्वतंत्रता संघर्ष में कांग्रेस की भूमिका, अहिंसा और राष्ट्रवाद की चर्चा की गई है।

ये भी पढ़ें- पीएम मोदी जन्म दिवस सेवा सप्ताह: मंत्री बृजेश पाठक ने किया पौधरोपण, देखें तस्वीरें



राहुल गांधी इससे पहले भी मोदी सरकार पर लगातार हमलावर हैं। इससे पूर्व कृषि बिलों को लेकर जारी विरोध के बीच राहुल गांधी ने एक ट्वीट कर कहा कि किसान का मोदी सरकार से विश्वास उठ चुका है क्योंकि शुरू से मोदी जी की कथनी और करनी में फर्क रहा है- नोटबंदी, गलत जीएसटी और डीजल पर भारी टैक्स। जागृत किसान जानता है- कृषि विधेयक से मोदी सरकार बढ़ाएगी अपने ‘मित्रों’ का व्यापार और करेगी किसान की रोजी-रोटी पर वार।

थाली बजाने और दिया जलाने से ज़रूरी कोरोना योद्धाओं का सम्मान- राहुल



इससे पहले राहुल ने कोरोना योद्धाओं और ताली-थाली बजाने को लेकर मोदी सरकार को घेरा था। और सरकार से सवाल करते हुए कहा था कि प्रतिकूल डाटा-मुक्त मोदी सरकार, थाली बजाने, दिया जलाने से ज्यादा जरूरी है उनकी सुरक्षा और सम्मान। मोदी सरकार, कोरोना योद्धाओं का इतना अपमान क्यों?'

ये भी पढ़ें- BJP नेता का प्रदर्शन: हाथी पार्क को लेकर उठाई आवाज, जमीन कब्जे का मामला

दरअसल, कांग्रेस नेता ने जिस खबर पर रीट्वीट किया है उसके मुताबिक, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के पास कोरोना वायरस से संक्रमित होने वाले और जान गंवाने वाले स्वास्थ्य कर्मियों डाटा उपलब्ध नहीं है। खबर में कहा गया है कि केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में कहा कि ‘‘स्वास्थ्य राज्य का विषय है। इस तरह का डाटा केंद्रीय स्तर पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय नहीं रखता है।’’

Newstrack

Newstrack

Next Story