×

Rahul Gandhi Residence: राहुल गांधी को मिला 12 तुगलक लेन वाला पुराना सरकारी बंगला, लोकसभा हाउसिंग समिति ने किया आवंटित

Rahul Gandhi Residence: इसी साल 27 मार्च को लोकसभा सचिवालय ने कांग्रेस नेता प्रमुख राहुल गांधी को 22 अप्रैल तक अपना आधिकारिक आवास खाली करने का नोटिस दिया था। राहुल ने 22 अप्रैल को अपना आधिकारिक बंगला खाली कर दिया था।

Aman Kumar Singh
Published on: 8 Aug 2023 10:30 AM GMT (Updated on: 8 Aug 2023 10:46 AM GMT)
Rahul Gandhi Residence: राहुल गांधी को मिला 12 तुगलक लेन वाला पुराना सरकारी बंगला, लोकसभा हाउसिंग समिति ने किया आवंटित
X
राहुल गांधी (social media)

Rahul Gandhi Residence: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को उनका पुराना सरकारी आवास आवंटित कर दिया गया है। बता दें, कांग्रेस सांसद को उनका 12 तुगलक लेन का बंगला (12 Tughlak Lane Bungalow) पुनः आवंटित किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 7 अगस्त को लोकसभा की हाउस समिति (House Committee of the Lok Sabha) ने राहुल गांधी की सदस्यता बहाल होने के बाद मंगलवार (08 अगस्त) को उनका पुराना सरकारी आवास आवंटित कर दिया है।

आपको बता दें, 'मोदी सरनेम' केस में 4 अगस्त को कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली थी। शीर्ष अदालत ने एक अंतरिम आदेश जारी कर उनकी सजा पर रोक लगा दी थी। इस फैसले के बाद सोमवार को लोकसभा सचिवालय ने राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता भी बहाल कर दी थी।

क्या कहता है नियम?

नियम के अनुसार, राहुल गांधी को टाइप-VII आवास आवंटित हो सकता है। आपको बता दें कि, वर्तमान में 8 तरह के सरकारी आवासों की श्रेणियां हैं। एक से आठ तक इन्हें बांटा गया है। केंद्रीय मंत्रियों को टाइप-VIII आवास आवंटित किया जाता है। ये सबसे बड़ी श्रेणी होती है। टाइप-V और टाइप-VII आवास लोकसभा तथा राज्यसभा सांसदों को आवंटित किया जाता है। शेष अन्य श्रेणियों के आवास शासकीय कर्मियों को आवंटित होते हैं। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी तीन बार अपना कार्यकाल पूरा कर चुके हैं, इसलिए वो टाइप-VII बंगले के पात्र हैं।

मां के यहां 10 जनपथ शिफ्ट कर गए थे राहुल

याद दिला दें, 27 मार्च को लोकसभा सचिवालय (Lok Sabha Secretariat) ने पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को 22 अप्रैल तक अपना आधिकारिक आवास खाली करने का नोटिस दिया था। जिसके बाद, कांग्रेस नेता ने 22 अप्रैल को अपना आधिकारिक बंगला (Rahul Gandhi Government Residence) खाली कर दिया था। बंगला खाली करते समय उन्होंने कहा था कि, ये सच बोलने के लिए चुकाई गई कीमत है। जिसके बाद राहुल अपनी मां के सरकारी आवास 10 जनपथ शिफ्ट कर गए थे। अभी भी वो अपनी मां के साथ रह रहे हैं।

क्या राहुल लड़ पाएंगे लोकसभा चुनाव?

सर्वोच्च न्यायालय ने बीते दिनों राहुल गांधी को मोदी सरनेम केस में फौरी राहत दी। अदालत ने अभी मामले को खारिज नहीं किया है। बल्कि, सजा पर रोक लगाई है। अब मामले में नए सिरे से सुनवाई होगी। अगर, ऊपरी कोर्ट भी राहुल को इस मामले में 2 साल की सजा सुनाता है तो राहुल गांधी लोकसभा चुनाव लड़ने से अयोग्य हो जाएंगे। वहीं, कोर्ट से बरी होने या दो साल से कम सजा मिलने पर राहुल चुनाव लड़ पाएंगे।

Aman Kumar Singh

Aman Kumar Singh

Next Story