×

चीन सीमा पर सैनिकों की शहादत, राहुल गांधी ने दिया ये बयान

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शहीद हुए भारतीय सैनिको के लिए संवेदना व्यक्त की है। राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि वह इस मुश्किल समय में सेना के साथ खड़े हैं।

suman
Published on: 16 Jun 2020 3:12 PM GMT
चीन सीमा पर सैनिकों की शहादत, राहुल गांधी ने दिया ये बयान
X

नई दिल्ली:भारत और चीन के बीच लाईन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (एलएसी) पर तनाव बढ़ गया है गलवान घाटी पर सोमवार रात को भारतीय सैनिक और चीनी सैनिक के बीच हिंसक झड़प हुई। इस झड़प में भारतीय सेना के एक अधिकारी और दो जवान शहीद हो गए हैं। 70 के दशक के बाद पहली बार एलएसी पर भारतीय जवानों की शहादत हुई है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शहीद हुए भारतीय सैनिको के लिए संवेदना व्यक्त की है। राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि वह इस मुश्किल समय में सेना के साथ खड़े हैं।

यह पढ़ें...फर्जी अनामिका शुक्ला को पुलिस ने किया गिरफ्तार, मिली ये अहम जानकारी

राहुल ने ट्वीट किया,'' कोई भी शब्द उस भावना को व्यक्त नहीं कर सकता जो मैं उन सेना के अधिकारी और जवानों के लिए महसूस कर रहा हूं जिन्होंने देश के लिए जान दे दी। उनके सभी प्रियजनों के प्रति मेरी संवेदना है। हम इस मुश्किल समय में सेना के साथ खड़े हैं।



बता दें कि भारत और चीन के बीच सीमा विवाद को लेकर खबर है कि गलवान घाटी में डी-एस्केलेशन प्रक्रिया के दौरान कल रात दोनों ही पक्षों के सैनिकों के बीच हिंसक झड़प हुई। चीन के हमले में भारत के तीन सैनिक शहीद हो गए। शहीदों में एक अफसर और दो सैनिक हैं।

यह पढ़ें...सुशांत-रिया पर प्रापटी डीलर का बड़ा खुलासा, जानकर चौंक जाएंगे आप

सेना के बयानुसार गलवान घाटी में सोमवार रात हिंसक टकराव गया। इसमेंसेना एक अधिकारी और दो जवान शहीद हो गए। बीते पांच हफ्तों से गलवान घाटी में बड़ी संख्या में भारतीय और चीनी सैनिक आमने-सामने थे। यह घटना भारतीय सेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे के उस बयान के कुछ दिन बाद हुई है, जिसमें उन्होंने कहा था कि दोनों देशों के सैनिक गैलवान घाटी से पीछे हट रहे हैं। पिछले कई हफ्तों से दोनों देश के सीमाओं के बीच तनाव चल रहा था।

suman

suman

Next Story