×

आज जन्मदिन नहीं मनाएंगे कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, यह है बड़ी वजह

आज कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन है। लेकिन राहुल आज अपना जन्मदिन नहीं मना रहे है। एलएसी गलवान घाटी में हुए हिंसक झड़प में शहीद जवानों के लिए इस बार अपना 50वां जन्मदिन नहीं मनाने का फैसला किया है।

suman
Published on: 19 Jun 2020 4:52 AM GMT
आज जन्मदिन नहीं मनाएंगे कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, यह है बड़ी वजह
X

नई दिल्ली आज कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन है। लेकिन राहुल आज अपना जन्मदिन नहीं मना रहे है। एलएसी गलवान घाटी में हुए हिंसक झड़प में शहीद जवानों के लिए इस बार अपना 50वां जन्मदिन नहीं मनाने का फैसला किया है।

यह पढ़ें...लगातार 13वें दिन बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, फटाफट चेक करें अपने शहर का रेट

न कटेगा केक, न होगी नारेबाजी

खबरो के अनुसार, सभी प्रदेश, जिला एवं ब्लॉक इकाइयों को आदेश जारी किया गया है कि 19 जून को कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता राहुल गांधी के जन्मदिन पर कहीं भी केक नहीं काटें और नारेबाजी नहीं करें।

कांग्रेस के अनुसार, पार्टी के महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से प्रदेश अध्यक्षों, प्रभारियों, विधायक दल के नेताओं, पार्टी के मोर्चा संगठनों एवं विभागों को भेजे गए पत्र में शुक्रवार को नेता एवं कार्यकर्ता गलवान घाटी में शहीद हुए जवानों के सम्मान में दो मिनट का मौन रखें। इसके साथ ही पार्टी ने यह भी कहा कि कोरोना संकट के कारण परेशानी का सामना कर रहे गरीबों तक ज्यादा से ज्यादा मदद की जाए।

बता दें आज शुक्रवार को राहुल गांधी 50 साल हो जाएंगे। उनका जन्म 19 जून, 1970 को हुआ था। राहुल गांधी ने लद्दाख की गलवान में शहीद हुए 20 जवानों के परिवारों को पत्र लिखकर शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना जाहिर की है और उनकी हिम्मत को सलाम किया है।

यह पढ़ें...8 राज्यों में राज्यसभा चुनाव: मतदान आज, दांव पर इन दिग्गजों की साख

लिखा पत्र...

तमिलनाडु के हवलदार थिरु के पलानी की पत्नी को पत्र राहुल लिख राहुल ने कहा कि- उन्हें आपके पति थिरु के पलानी की दुःखद मृत्यु से बहुत गहरी पीड़ा हुई है। आज, पूरा देश उनके बलिदान के आगे नतमस्तक है। हम उनकी इस देशभक्ति और जज्बे को कभी नहीं भूलेंगे। हर एक भारतवासी शांति और आजादी से रह सके यह सुनिश्चित करते हुए उन्होंने देश के लिए अपनी जान दे दी। इस मुश्किल समय में मेरी सद्भावना और दुआएं आपके और आपके परिवार के साथ हैं।

बता दे कि लद्दाख के गलवान घाटी में चीनी सैनिकों से झड़प में 20 भारतीयों सैनिक शहीद हो गए। इसको लेकर चीन के प्रति पूरे देश में रोष है।

suman

suman

Next Story