×

DSP देवेंद्र केस: जानिए क्यों भड़के राहुल गांधी, मामले को गुजरात दंगे से जोड़ा

सुरक्षा एजेंसियां हिजबुल कमांडर नवीद बाबू के साथ गिरफ्तार निलंबित डीएसपी दविंदर सिंह को लेकर राजनीतिक बयानबाजी जारी है।

Roshni Khan
Published on: 17 Jan 2020 7:53 AM GMT
DSP देवेंद्र केस: जानिए क्यों भड़के राहुल गांधी, मामले को गुजरात दंगे से जोड़ा
X

नई दिल्ली: सुरक्षा एजेंसियां हिजबुल कमांडर नवीद बाबू के साथ गिरफ्तार निलंबित डीएसपी दविंदर सिंह को लेकर राजनीतिक बयानबाजी जारी है। बहुत से नेता इसपर अपना-अपना बयान दे रहे हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को ट्वीट कर इस मामले पर मोदी सरकार पर निशाना साधा। राहुल गांधी ने लिखा कि देवेंद्र सिंह को चुप करने का सबसे बेहतरीन तरीका यही है कि उसे नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) के हवाले कर दें।

ये भी पढ़ें:FASTag वालों के लिए खुशखबरी: अब एक मिस्ड कॉल पर मिलेगी ये बड़ी सुविधाएं

कांग्रेस नेता राहुल गांधी दो दिनों से देवेंद्र सिंह के मामले पर सरकार पर निशाना साध रहे हैं। शुक्रवार को किए गए अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा कि NIA की अगुवाई भी एक और मोदी ही कर रहा है। वाईके मोदी जिसने गुजरात दंगे और हरेन पंड्या मामले की जांच की थी। वाईके की अगुवाई में ये केस उसी तरह है मानो पूरी तरह से दब गया है।

राहुल ने इसी के लिखा है कि आतंकी देवेंद्र को चुप कौन करना चाहता है और क्यों?

आपको बता दें कि कुछ दिन पहले जम्मू-कश्मीर के कुलगाम से डीएसपी देवेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया गया था। उसके साथ दो आतंकी भी गिरफ्तार किए गए थे, जो कि नई दिल्ली में बड़े धमाका करने की साजिश रच रहे थे। देवेंद्र सिंह की अरेस्ट के बाद सुरक्षा पर बहुत से सवाल खड़े हुए, बाद में एक्शन लेते हुए जम्मू-कश्मीर पुलिस ने देवेंद्र सिंह को अरेस्ट कर दिया। इसके अलावा पूर्व पुलिसकर्मी को जो अवॉर्ड दिए गए थे, उन पुरस्कारों को भी वापस ले लिया गया था।

देवेंद्र सिंह को जम्मू-कश्मीर से दिल्ली लाने की तैयारी है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इस मामले की जुड़ी जांच NIA को सौंप दी है। इसी के बाद विपक्ष इस मसले पर सवाल खड़े कर रहा है।

फ़ाइल फोटो

ये भी पढ़ें:भारत की सबसे अमीर मस्जिदें: इनकी संपत्ति जान दंग रह जाएंगे आप

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इससे पहले गुरुवार को भी ट्वीट कर देवेंद्र सिंह के मामले में निशाना साधा था। उन्होंने लिखा था कि देवेंद्र सिंह के साथ आतंकी की तरह बर्ताव किया जाना चाहिए और 6 महीने के अंदर कोर्ट में केस चलाकर उसे सजा देनी चाहिए। कांग्रेस की ओर से लगातार सवाल किया जा रहा है कि पुलवामा आतंकी हमले में देवेंद्र सिंह का क्या रोल था, इस मसले की जांच होनी चाहिए।

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story